कम बजट में चाहते है हनीमून तो बेस्ट 6 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन्स

punjabkesari.in Monday, Jan 07, 2019 - 01:34 PM (IST)

हर कपल अपनी शादी के बजाए हनीमून को लेकर ज्यादा एक्साइटेड होते हैं। इसकी प्लानिंग काफी समय पहले शुरू हो जाती है। अभी शादियों का सीजन चल रहा है। अगर आप भी इंटरनेशनल हनीमून मनाने का सोच रहें हैं तो आज हम आपको कम खर्च वाले इंटरनेशनल हनीमून डेस्टिनेशन्स के बारे में बताएंगे जो आपकी जेब का भी ख्याल रखेंगे।

 

धरती पर स्वर्ग खूबसूरत बाली

बाली को धरती का स्वर्ग कहा गया है। यहां के हरे-भरे ट्रॉपिकल फॉरेस्ट, सनी समुद्रतट और धान के खेत बहुत खूबसूरत हैं। इसके अलावा यह जगह काफी सस्ती है जो ट्रैवलर्स को अपनी तरफ आकर्षित करती है। आप यहां के
तानाह लोट का खूबसूरत सनसेट, बाली सफारी और मरीन पार्क में नाइट सफारी और टेगालालंग राइस टैरेस का खूब आनंद ले सकते हैं। कैम्पुहान रिज वॉक में ट्रैकिंग भी की जाती है। यहां के लोग काफी फ्रेंडली होते हैं।

PunjabKesari

खूबसूरत वाइल्डलाइफ श्रीलंका 

श्रीलंका एक बहुत ही सस्ता व खूबसूरत देश है जो ट्रैवलर्स की नजरों से बचा हुआ है। यह पीयर शेप वाला छोटा सा द्वीप जो भीड़-भाड़ से दूर आपको एक शांति का अनुभव करवाता है। यहां पर आप सन-किस्ड बीच, यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स और हरे भरे चाय बागान का आनंद ले सकते हैं। यहां के उदावाल्वे नेशनल पार्क में घूमने के लिए बहुत अच्छा माहोल है और एडम्स पीक में हाइकिंग की जाती है। इसके अलावा डम्बुला केव टेंपल्स के वॉल म्यूरल्स बहुत ही अद्भुत हैं। वहां का सबसे लोकप्रिय आकर्षण टेंपल ऑफ द टूथ जरूर देखें। साथ ही वहां रहकर श्रीलंका का लोकल फूड भी टेस्ट करें

PunjabKesari

अनदेखी खूबसूरती से भरा कम्बोडिया 

कम्बोडिया भी खूबसूरत डेस्टिनेशंस में से एक है। अभी तक इसके बारे में लोगों को कुछ ज्यादा नहीं पता। कम्बोडिया  अपनी खूबसूरती, बजट, दोस्ताना निवासियों, शानदार इतिहास, स्वादिष्ट भोजन की वजह से ट्रैवलर्स और हनीमून के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन्स बनता जा रहा है। यहां अंगकोर वाट, ओर्नेट टेंम्पल, फ्नोम पेन्ह में भव्य रॉयल पैलेस में जरूर घूमने जाएं। एंगकोर थोम सिटी भी घूमने के लिए बेस्ट है।

PunjabKesari

रंगों से भरपूर थाईलैंड 

थाईलैंड में बहुत सारे ऐसे स्थान हैं जो रंगों से भरपूर हैं। नीले समुद्र तट, गोल्डन टेंपल्स, एग्ज़ोटिक ट्रॉपिकल वेजीटेशन अपनी खूबसूरती से लोगों को अपनी तरफ खींचते हैं। यह बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन्स होने की वजह से यह हनीमून के लिए भी परफेक्ट डेस्टिनेशन्स बन चुका है। यहां पर आप हनीमून का काफी आनंद ले सकते हैं।  इसके अलावा फुकेट में शॉपिंग का बेस्ट आपशन है।

PunjabKesari

जगमगाता दुबई 

पाम शेप में दिखने वाला छोटा सा द्वीप अपनी बड़ी-बड़ी चमचमाती इमारतों, रेगिस्तानी और नीले समुद्र तट से पॉपुलर है। दुबई दुनिया का ऐसा देश है जहां पर रेगिस्तान और समुद्र साथ में है। लोगाो को लगता है दुबई काफी महंगा होगा और यही सोचकर लोग दुबई नही जाते लेकिन यह दुनिया के बजट फ्रेंडली में से ही एक है। यहां पर दुनिया के सबसे ऊंचा टॉवर बुर्ज ख़लीफा का नजारा ले सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए एक से बढ़रक एक खूबसूरत जगह है। पाम जुमैरा, दुबई मॉल फेमस हैं।

PunjabKesari

परफेक्ट हनीमून के लिए मालदीव्स 

मालदीव्स परफेक्ट हनीमून के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन्स है। यह बेहद खूबसूरत व कम खर्च में लग्ज़री ट्रीप का अनुभव करवाता है। यहां पर बहुत से समुद्र तट हैं जिसका आप नजारा ले सकते हैं। आप फिशिंग ट्राय कर सकते हैं और व्हेल सबमरीन की राइड का आनंद भी लें।

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static