ऐसे लोग जीवन में कभी नहीं हारते

punjabkesari.in Saturday, Jan 05, 2019 - 05:21 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
चाणक्य ने अपनी नीतियों में बताया है कि इंसान को किस तरह अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए। इनकी बनाई गई नीतियों पर जो चलता है, उसको जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है और न ही कष्ट होता है। इनकी नीतियों की वजह से ही चंद्रगुप्त मौर्य के युग की स्थापना हुई। इन्होंने अपनी नीतियों में बताया है कि इंसान को किस तरह अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए। वैसे तो दुनिया में हर इंसान सफल होना चाहता है। तो ऐसे में अगर कोई व्यक्ति इनकी नीति को अपना लेता है तो वे जीवन में कभी भी असफल नहीं होता। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इनकी कौन सी बातों को अपना लेने से आप कभी असफल नहीं होंगे।
PunjabKesari
जो व्यक्ति हमेशा अपने कान, आंखें और दिमाग खुला रखता हो तो वे अपने आसपास हो रही घटनाओं के प्रति सचेत रहता है और वो कभी असफल नहीं हो सकता।

चाणक्य ने बताया है कि ज्ञान का अर्थ है विषयों की जानकारी यानि किताबी शिक्षा को ज्ञान नहीं कहा जा सकता। अच्छे-बुरे की पहचान करके जीवन में हर किसी के साथ सकरात्मक रवैया रखने वाला व्यक्ति ही जीवन में कामयाब होता है।
PunjabKesari
व्यक्ति को कभी भी सारा धन खर्च नहीं करना चाहिए। भगवान न करे कभी किसी का बूरा टाईम आए तो जमा किया हुआ धन ही उसके बुरे वक्त में काम आ सकता है। ऐसे में कभी किसी से मांगना नहीं पड़ेगा।
PunjabKesari
सबसे पहले व्यक्ति को खुद पर भरोसा करना आना चाहिए। जो व्यक्ति आत्मविश्वास के साथ जीता है, उसके लिए हर बुरी से बुरी परिस्थिति भी सामान्य होती है। ऐसे लोग कभी असफल नहीं होते।

मेहनत करने के लिए कभी भी इंसान को पीछे नहीं हटना चाहिए क्योंकि मेहनत के अनुसार ही फल मिलता है।
PunjabKesari
मंदिरों पर गुम्बद होने की असल वजह ये है (VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News