बर्लिन से इटली तक, ये हैं 2019 में घूमने के लिए बेस्ट हॉलीडे डेस्टिनेशन्स

punjabkesari.in Saturday, Jan 05, 2019 - 12:13 PM (IST)

छुट्टियों में घूमने के लिए हर कोई विदेशी कंट्री में घूमने का प्लान बनाता है। विदेशों में घूमने के लिए एक से बढ़कर खूबसूरत जगहें हैं। मगर आज हम आपको विदेशों की 10 ऐसी हॉलीडे डेस्टीनेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो साल 2019 के ट्रिप के लिए बेस्ट रहेंगी। अगर आप भी 2019 में विदेशी कंट्री में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो तुरंत इन खूबसूरत जगहों की टिकट कटवा लें।

 

अमेरिका, ग्रैंड कैनन (The Grand Canyon)

2019 में ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क की 100 साल की सालगिरह होगी। अमेरिका के इस पार्क में हर साल कई टूरिस्ट आते हैं। आप अप्रैल के आस-पास यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं क्योंकि यह महीना यहां ट्रेवलिंग के लिए बेस्ट है।

PunjabKesari, The Grand Canyon Image, Foreign Country Image

ट्यूनिशिया (Tunisia)

भूमध्य सागर और सहारा रेगिस्तान की सीमा पर स्थित पश्चिम-अफ्रीकी के ट्यूनिशिया देश में आप खूबसूरत नजारों का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां खूबसूरत रिसॉर्ट्स में ठहरने के लिए लक्की बीच में स्विमिंग और ऊंट की सफारी का मजा भी ले सकते हैं।

PunjabKesari, Tunisia Image, Foreign Country Image

ग्रीनलैंड (Greenland)

ग्रीनलैंड दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। वैसे तो आप यहां किसी भी मौसम में आएं पर अगस्‍त के महीने में यहां आप को जन्‍नत नजर आएगी। बर्फ की चादर ओढ़े ग्रीनलैंड इन दिनों धूप में सुनहरा नजर आता है। यहां आप को रंग-बिरंगे लकड़ी के घर दिखाई देंगे जो यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।

PunjabKesari, Greenland Image, Foreign Country Image

फ्रेंच पॉलीनेशिया (French Polynesia)

साउथ पैसेफिक में स्थित इस देश में आपको अलग-अलग इलाके देखने को मिलेगी। इस देश की खास बात यह है कि आपको यहां कोई भी मच्छर देखने को नहीं मिलेगा। यहां का सबसे पॉपुलर आइलैंड ताहिती है। इस आइलैंड में दुनिया के सबसे बड़े केकड़े पाए जाते हैं, जोकि नारियल को भी आराम से तोड़ सकते हैं। अगर आप यहां घूमने जाए तो उनसे सावधान रहे।

PunjabKesari, French Polynesia Image, Foreign Country Image

जर्मनी, बर्लिन (Berlin)

जर्मनी की राजधानी बर्लिन दुनिया के सबसे हरे-भरे शहरों में से एक है। बर्लिन यूरोप का पहला ऐसा शहर है जो सबसे ज्यादा हरा भरा तथा खूबसूरत है। यहां के लोग प्रदूषण से शहर को बचाने के लिए ऐसे वाहन चलाते हैं, जोकि वातावरण को नुकसान न पहुंचाए। यहां आप अलग संस्कृति और नेचर का मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari, Berlin Image, Foreign Country Image

मिस्र, काहिरा (Cairo)

दुनिया के सबसे पुराने इस्लामिक शहरों में से एक काहिरा का नाम यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल हैं। आने वाले साल में यहां 5.2 मिलियन वर्ग फुट के भव्य मिस्री संग्रहालय का उद्घाटन हो सकता है। इस शहर में आप पौराणिक पिरामिड और 5,000 से अधिक कलाकृतियां देखने का मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari, Cairo Image, Foreign Country Image

सेनेगल, डकार (Senegal, Dakar)

2019 में पार्टनर के साथ रोमांटिक ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो सेनेगल का डकार शहर उसके लिए उसके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। यहां की गलियों में आपको अफ्रीकी और फ्रांसीसी कला का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। यहां घूमने के लिए जून बिल्कुल परफेक्ट महीना है।

PunjabKesari, Senegal Darkar Image, Foreign Country Image

इटली, मानारोला (Matera)

यह इटली के रिविएरा तट का हिस्सा है। इसमें 5 गांवों मोन्तेरोसो अल मेयर, वनाजा, कार्निग्लिया, मानारोला और रिओमागीओरे शामिल हैं। इसकी तट रेखा तथा आस-पास स्थित पर्वत सिंक तेरे नैशनल पार्क का हिस्सा है, जिसे यूनेस्कों ने विश्व धरोहर में शामिल कर लिया है।

PunjabKesari, Italy Matera Image, Foreign Country Image

ओमान (Oman)

अगर आप घुमक्कड़ी के शौकीन है तो ओमान आपके लिए परफेक्ट डेस्टीनेशन्स हैं। यहां घूमने के लिए एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगहें मौजूद है। आप यहां पहाड़ों पर ट्रेकिंग, पारंपरिक सूक बाजारों में शॉपिंग, खुफाओं में घूमने और रॉयल ओपेरा हाउस शानदार शो का मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari, Oman City Image, Foreign Country Image

वियतनाम, होई एन (Hoi An, Vietnam)

वैसे तो यह शहर ऐतिहासिक जगहों के लिए मशहूर है लेकिन आप यहां पर सुकून से अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं। यहां देखने के लिए आपको अद्भुत वास्तुकला के साथ ओर भी बहुत-सी पुरानी चीजें मिली थी।

PunjabKesari, Vietnam Hoi An Image, Foreign Country Image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static