2019 में शादी करवाएंगी बॉलीवुड की ये फेमस 10 जोड़ियां!
punjabkesari.in Friday, Jan 04, 2019 - 05:41 PM (IST)
साल 2018 में बड़ी हस्तियां ने अपनी गृहस्थी बसाई मगर साल 2019 भी शादियों का सीजन बन सकता है। जी हां, पिछले कुछ दिनों जिस तरह का खूबसूरत माहौल बॉलीवुड बनता दिख रहा है उसे देखते हुए यह आसार लगाए जा रहे है कि आने वाले दिनों में कुछ और बॉलीवुड व टीवी सितारे शादी के बंधन में बंध सकते है। आइए जानते है उनके सितारों के बारे में...
वरुण धवन-नताशा दलाल
वरुण धवन और नताशा दलाल के प्यार के किस्से आम हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह कपल इसी साल शादी के बंधन में बंध सकता है यहां तक कि वरुण नया ने अपार्टमेंट लिया है जहां वह शादी के बाद रह सकते है।
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों लंबे समय से अपने लव अफेयर को लेकर सुर्खियां बटौर रहे है। शायद यह कपल इस साल शादी भी कर लें। आपको बता दें कि आलिया रणबीर की फैमिली के काफी क्लॉज है। यहां तक कि उन्होंने अपना न्यू ईयर भी रणबीर की फैमिली के साथ ही मनाया।
मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर
मलाइका और अर्जुन का अफेयर भी अब किसी से नहीं छुपा है। डिनर डेट हो या पार्टी, दोनों को आए दिन एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले स्पॉट किया जाता है। खबरें है कि दोनों इसी साल 2019 में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं।
अरबाज़ खान- जॉर्जिया एंड्रियानी
मलाइका से तलाक के बाद अरबाज़ अपनी नई गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी से साथ काफी चर्चा में रहे। दोनों को कई मौकों पर एक-साथ स्पॉट भी किया जाता है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह कपल इस साल मार्च में शादी कर सकता है।
नर्गिस फाखरी - मैट अलोंजो
उदय चौपडा से ब्रेकअप होने के बाद नर्गिस मैट अलोंजो को डेट कर रही हैं। खबरें तो यह भी आ रही है कि यह कपल इसी साल शादी कर सकता हैं।
सुष्मिता सेन - रोहमन शॉल
सुष्मिता सेन अपने से 11 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड रोहमन को डेट कर रही हैं। खबरें तो यह भी हैं कि वह इस साल शादी कर सकती हैं। सुष्मिता को कई बार ब्वॉयफ्रेंड के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट करते देखा जाता है।
श्रुति हासन- माइकल कोर्सेल
कमल हासन की बड़ी बेटी श्रुति हासन के ब्रिटिश ब्वॉयफ्रेंड के बारे में तो आप जानते ही होंगे। आपको बता दें कि श्रुति लंबे समय से माइकल कोर्सेल को डेट कर रही हैं। अब लगता है कि वह इनसे शादी करके अपना घर बसाने की प्लानिंग भी इसी साल करेंगी।
फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर
एक्टर फरहान अख्तर गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। खबरें है कि दोनों इसी साल शादी करने वाले है। बता दें कि फरहान अपनी पहली पत्नी अधुना से तलाक ले चुके हैं।
मौनी रॉय-मोहित रैना
टीवी से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली मौनी रॉय और मोहित रैना भी कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे है। हालांकि बीच में दोनों के ब्रेकअप की भी खबरे आई थी लेकिन वह सभी अफवाह निकली थी। खबरें है कि यह दोनों इस साल शादी कर सकते हैं।
इलियाना डिक्रूज-एंड्रयू नीबोन
वैसे तो खबरे हैं कि इलियाना ने चोरी छुप्पे ब्वॉयफ्रेंड एंड्रयू नीबोन से शादी कर ली है लेकिन शायद यह दोनों अधिकारिक तौर पर इसी साल 2019 में शादी कर लेंगे।