जानिए, मकर राशि के लिए कैसा रहेगा 2019

punjabkesari.in Monday, Dec 31, 2018 - 04:58 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (video)

PunjabKesari Capricorn Rashifal in hindi 2019
आने वाला नया साल आपके लिए और आपके परिवार के लिए कैसा होगा यह जानने की उत्सुकता प्रत्येक व्यक्ति को होती है। पंजाब केसरी चन्द्र राशि के आधार पर आपको यह बताने की कोशिश कर रहा है कि आने वाला साल आपके लिए कैसा होगा। आमतौर पर राशि की गणना सूर्य और चन्द्र राशि के आधार पर होती है लेकिन भारतीय पराशर ज्योतिष में चन्द्र राशि को ही मान्यता है और जातक का नाम भी चन्द्र राशि के आधार पर ही तय होता है। यदि आपका नाम भो, ज, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी से शुरू होता है तो आपकी चन्द्र राशि मकर है। मकर राशि के लिए आने वाला साल कुछ ऐसा रहेगा।

PunjabKesari Capricorn Rashifal in hindi 2019

जनवरी
निर्वाह योग्य आय के साधन होने पर भी खर्च अधिक रहेंगे। स्थान परिवर्तन के योग हैं। मानसिक तनाव एवं दौड़ धूप अधिक रहेगी। कुछ नया शुरू करने से बचें I 14 से माघ महात्मय का पाठ करना शुभ रहेगा।

PunjabKesari Capricorn Rashifal in hindi 2019

फरवरी
क्रोध अधिक आएगा, संयम रखें। आय कम तथा खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। भूमि-वाहन का सुख मिलेगा। परिवार में शुभ कार्य पर खर्च होगा। प्रतिष्ठित महानुभावों से सम्पर्क लाभकारी होगा। स्वास्थ्य ढिला, आंखों में कष्ट एवं दौड़-धूप बनी रहेगी।

PunjabKesari Capricorn Rashifal in hindi 2019मार्च
शक्ति एवं उत्साह में वृद्धि होगी। क्रय-विक्रय की भी योजना बनेगी परंतु बनते कामों में विध्न पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य परेशानी रहेगी, जिससे धन का खर्च अधिक होगा। संघर्ष पूर्ण हालात का सामना करना पड़ेगा। श्री दुर्गा सप्तशति का पाठ करना शुभ होगा।

PunjabKesari Capricorn Rashifal in hindi 2019अप्रैल
कारोबार में उतार-चढ़ाव और संघर्ष रहेगा। धनागमन के साधनों में वृद्धि और परिवार में धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा। क्रोध अधिक आएगा जिससे नजदीकी भाई-बंधुओं से तनाव एवं मतभेद पैदा होंगे। 14 वैशाख संक्रान्ति से वैशाख महात्मय का पाठ करना शुभ रहेगा।

मई
समस्याओं के समाधान निकलते जाएंगे, चिंता न करें। परिवार में निकट बंधुओं से मन मुटाव रहेगा। संघर्ष एवं कठिनाईयों के बावजूद निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। गृहस्थ जीवन में व्यर्थ का तनाव रहेगा। श्री सुंदर कांड का पाठ करना शुभ रहेगा।

जून
जो चाहते हैं उसमें सफलता मिलेगी, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सांझेदारी के कामों में लाभ होगा। जल्दबाजी और उतावलेपन से हानि होगी। खर्चों में वृद्धि और मानसिक परेशानी रहेगी।

जुलाई
क्रोध की मात्रा अधिक होगी जिससे मानसिक तनाव बना रहेगा। पारिवारिक उलझनें व समस्याएं उभरेंगी। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें संघर्ष व परिश्रम के उपरांत गुजारे लायक धन की प्राप्ति होगी। उलझा हुआ काम बनेगा। शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। गायत्री मंत्र का पाठ करना शुभ होगा।

अगस्त
घर में मंगल कार्य पर खर्च होगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी नए कार्य की योजना बनेगी। निकटस्थ व्यक्ति द्वारा सम्मान प्राप्त होगा, रूका हुआ धन मिलने के आसार बढ़ेगे। आर्थिक परेशानियों के कारण उलझनें बढ़ेंगी।

सितम्बर
विदेश यात्रा के योग हैं। आर्थिक परेशानियां, परिवारिक मतभेद एवं व्यवसायिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। पूंजी निवेश से पहले किसी जानकार की सलाह  लें। सूझ-बूझ के बाद ही किसी रिलेशनशिप में जाएं।

अक्तूबर
उलझनों के बावजूद आय के साधन बनते रहेंगे। विदेशी कार्यों में प्रगति के आसार बढ़ेंगे। धन लाभ होगा लेकिन धन का लेन-देन करते समय धोखे की संभावना बनी रहेगी। पार्टनर के साथ यादगर समय व्यतित होगा।

नवम्बर
कठिन परिश्रम के बावजूद निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। स्वास्थ्य में खराबी, परिवारिक चिंता एवं चोटादि का भय रहेगा। परिवार में शुभ मंगल कार्यों पर धन का खर्च होगा। 

दिसम्बर
स्वास्थ्य लाभ व कुछ बिगड़े कामों में सुधार होगा। आर्थिक योजनाओं को होंद में लाएं, विध्नों के बावजूद धन लाभ के योग हैं। सुख-साधनों पर धन का खर्च होगा। श्री दुर्गा कवच का पाठ करना शुभ होगा।

जानिए, मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 2019

जानिए, वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा 2019

जानिए, मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा 2019

जानिए, कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा 2019

जानिए, सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा 2019

जानिए, कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा 2019

जानिए, तुला राशि के लिए कैसा रहेगा 2019 

जानिए, वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा 2019 

जानिए, धनु राशि के लिए कैसा रहेगा 2019


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News