भोपाल इंटरनेशनल शतरंज - जीत के साथ वियतनाम के ट्रान मिन्ह खिताब की ओर

punjabkesari.in Thursday, Dec 27, 2018 - 11:34 PM (IST)

पंजाब केसरी के प्रतिनिधि निकलेश जैन भोपाल से 

भोपाल में चले रहे मध्य भारत के सबसे प्रतिष्ठित भोपाल ओपन ग्रांड मास्टर शतरंज स्पर्धा के आखिरी निर्णायक राउंड के पहले हुए नौवे राउंड में अब तक सयुंक्त बढ़त पर चल रहे वियतनाम के ग्रांडमास्टर ट्रान मिन्ह नें आज पहले बोर्ड पर  रूस के दिग्गज खिलाड़ी आन्द्रे दवीयटकिन को पराजित करते हुए एकल बढ़त हासिल कर ली । वजीर के प्यादे को चलकर जब ट्रान नें शुरुआत की तो आन्द्रे नें उन्हे कुछ अलग तरीके से जबाब देने की कोशिश की और मुख्य ओपनिंग से हटकर चालें खेली और यही निर्णय उनके लिए मुसीबत बन गया और मात्र 35 चालों में ही उन्हे हार स्वीकार करनी पड़ी । 

PunjabKesari

दूसरे बोर्ड और तीसरे बोर्ड पर मैच अनिर्णीत रहे । दूसरे बोर्ड पर भारत के श्याम निखिल नें अब तक बढ़त पर चल रहे वियतनाम के ग्रांडमास्टर नुएन वान हुय को बराबरी पर रोकते हुए सयुंक्त दूसरे स्थान पर भेज दिया । 

PunjabKesari

तीसरे बोर्ड पर मध्य प्रदेश के प्रतियोगिता में शीर्ष खिलाड़ी फीडे मास्टर अनुज श्रीवात्रि नें शानदार खेल का प्रदर्शन किया और प्रतियोगिता के तीसरे सीड अर्मेनिया के ग्रांडमास्टर केरेन मोवेस्जियन को ड्रॉ पर रोक लिया । इसके साथ ही अनुज अब सयुंक्त तीसरे स्थान पर है और कल अगर वह जीत दर्ज करते है तो शीर्ष 10 में उनका आना तय हो जाएगा । वहीं प्रदेश के ही फीडे मास्टर अंकित गजवा नें आज हमवतन इंटरनेशनल मास्टर के. रत्नाकरण को बराबरी पर रोका और वह भी अब 7 अंको के साथ सयुंक्त तीसरे स्थान पर है । 

राउंड 9 के बाद वियतनाम के ट्रान मिन्ह 8अंको के साथ पहले स्थान पर , 7.5 अंको के साथ वियतनाम के ही नुएन वान हुय ,स्लोवाकिया के माणिक मिकुलस ,भारत के विघ्नेश एनआर ,राहुल वीएस और उत्कल रंजन साहू सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे है , जबकि मेजबान मध्य प्रदेश के अनुज श्रीवत्रि और अंकित गजवा समेत 12 खिलाड़ी 7 अंको के साथ सयुंक्त तीसरे स्थान पर चल रहे है । 

अंतिम फ़ाइनल राउंड पेयरिंग 

राउंड 10 

Bo. No.     Name Typ Rtg Club/City Pts. Result Pts.   Name Typ Rtg Club/City   No.
1 2   GM Tran Tuan Minh   2524 VIE 8   GM Manik Mikulas   2410 SVK   11
2 12     Raahul V S U15 2381 TN   IM Vignesh N R   2455 TN   6
3 9   IM Nguyen Van Huy   2438 VIE     Sahoo Utkal Ranjan   2286 ODI   18
4 21   GM Ziatdinov Raset S60 2252 USA 7   7 GM Aleksandrov Aleksej   2590 BLR   1
5 3   GM Movsziszian Karen   2505 ARM 7   7 IM Tran Minh Thang   2342 VIE   15
6 7   IM Nitin S.   2450 TN 7   7 FM Anuj Shrivatri U15 2357 MP   14
7 23     Nayak Rajesh   2173 ODI 7   7 IM Shyaamnikhil P   2448 RLYS   8
8 10   GM Laxman R.R.   2436 RLYS 7   7 FM Gajwa Ankit   2253 MP   20
9 13   IM Rathnakaran K.   2366 RLYS 7   7 AGM Sa Kannan   2069 TN   33
10 4   GM Deviatkin Andrei   2464 RUS     Nitin Shankar Madhu U15 2002 TN   52
11 5   IM Khusenkhojaev Muhammad   2455 TJK     Sri Sai Baswanth P   1921 TEL   62
12 51     Vaibhav Jayant Raut   2005 MAH   IM Elgabry Mohsen   2305 EGY   17
13 82   AGM Vignesh N U13 1852 TN   IM Sarwat Walaa   2276 EGY   19
14 88     Pandey Srishti   1825 MAH   WGM Safranska Anda   2189 FRA   22
15 24   CM Subrota Biswas   2171 BAN     Sibi Visal R   1884 TN   72
16 25   FM Purushothaman Thirumalai   2169 AP     Joshi Abhijeet   1905 MAH   65
17 49   AGM Rathneesh R U15 2017 TN   AIM Abhay Bandewar   1793 MP   103
18 106     Ayush Sharma U13 1778 MP   6   Mahindrakar Indrajeet   2106 MAH   28
19 64     Vijay Shreeram P U15 1907 TN 6   6 IM Ameir Moheb   2327 EGY   16
20 29     Rathore S.K.   2106 MP 6   6 CM Lama Milan   1897 NEP   67

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niklesh Jain

Recommended News

Related News