लोकसभा चुनावों के बाद केंद्र में बनेगी कांग्रेस की सरकार: तंवर

punjabkesari.in Thursday, Dec 13, 2018 - 06:57 PM (IST)

सिरसा(सतनाम सिंह): हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा है कि 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद केंद्र में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि राहुल के नेतृत्व में ही कांग्रेस ने भाजपा शासित तीन राज्यों छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में जीत हासिल की और वहां पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तो से शुरूआत है आगे के चुनावों में भी कांग्रेस की ही जीत होगी। 

तंवर ने कहा कि बीजेपी की हार के बाद अमित शाह ने गीता जयंती महोत्सव के कार्यक्रम में आने का प्लान रद्द कर दिया। ये उनकी हताशा का ही सबूत है। उन्होंने कहा कि नकाय चुनावों में जनता भाजपा और चश्मा वाली (इनेलो) को प्रदेश से उखाड़ फेकेंगी। हरियाणा के आगामी चुनावों में कांग्रेस की सरकार ही बनेगी। 

जिस तरह पार्टी ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उसी तरह हरियाणा में भी सभी कांग्रेसी एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और जीत हासिल करने के बाद सरकार बनाएंगे। तंवर ने कहा कि वह शीघ्र ही राहुल गांधी को हरियाणा आने का निमंत्रण देंगे।

'आप' प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा राज्य के कार्यक्रमों में की गई टिप्पणी पर तंवर ने कहा कि ये खट्टर साहब ही है जो केजरीवाल के चैलेंज से डर गए। हम बताते है केजरीवाल ने दिल्ली में क्या-क्या किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static