उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्रियों पर हो रहे खर्च का RTI में हुआ खुलासा, हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

punjabkesari.in Thursday, Dec 13, 2018 - 06:13 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में पूर्व मुख्यमंत्रियों पर बिजली, वाहन सहित अन्य चीजों पर बेहिसाब खर्चे को लेकर आरटीआई (सूचना के अधिकार) में खुलासा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ इस मामले से प्रशासन से लेकर सरकार तक में हड़कंंप मच गया है। इसके साथ ही नैनीताल हाईकोर्ट ने भी सरकार को इस खर्चे की विस्तृत रिपोर्ट 4 सप्ताह के भीतर पेश करने के निर्देश दिए हैं।
PunjabKesari
जानाकारी के अनुसार, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्रियों के द्वारा किए गए खर्च में से सबसे अधिक बकाया भगत सिंह कोश्यारी पर बताया जा रहा है। रुलक (रूरल लिटिगेशन एंड एनटाइटलमेंट केंद्र) के अध्यक्ष अवधेश कौशल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। उन्होंने कहा कि 3 करोड़ 70 लाख भगत सिंह कोशियारी, 2 करोड़ 39 लाख स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी, 2 करोड़ 17 लाख डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, 2 करोड़ 81 लाख बीसी खंडूरी और 1 करोड़ 11 लाख बहुगुणा पर बकाया बनता है, जिसके भुगतान के लिए कोर्ट से अपील की गई है।

बता दें कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्रियों पर किया गया कुल खर्च लगभग 13 करोड़ 33 लाख रुपए हैं और यह खर्च साल दर साल बढ़ता गया। इसका एक कारण यह है कि राज्य में 18 सालों के दौरान 8 नेताओं ने मुख्यमंत्री के रूप में अपनी भूमिका निभाई है। इसके साथ ही राज्य में राजनीतिक अस्थिरता के चलते इस संख्या में बढ़ोत्तरी के आसार बने रहते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static