कांग्रेस में एक तरफ खुशियां तो दूसरी तरफ गम, हारे दिग्गज नेताओं के छलके आंसू

12/13/2018 3:59:32 PM

भोपाल: इस विधानसभा चुनाव में जहां बीजेपी के कई मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा वहीं कांग्रेस के दो दिग्गजों को भी हार का सामना करना पड़ा। इस विधासभा चुनाव में नेता प्रतिपक्ष रहे अजय सिंह को भाजपा के शरदेन्दु तिवारी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रहे अरुण यादव को निर्वतमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जबरदस्त शिकस्त मिली। हार के बाद पहली बार दोनों आज पीसीसी पहुंचे, जहां एक दूसरे को देख भावुक हो उठे। 

PunjabKesari

गुरूवार शाम को पीसीसी में विधायक दल की बैठक में अजय सिंह और अरुण यादव भी पहुंचे, जहां दोनों ने एक दूसरे को पहले गले लगया और फिर भावुक हो उठे। इस दौरान अरुण यादव के आंसू छलक पड़े। इस मौके पर अजय सिंह ने कहा 'हार का गम नही जीत की खुशी है, कांग्रेस ने सालों बाद जीत हासिल की है, हमारा यही उद्देश्य था, जो पूरा हुआ। वही अरुण यादव ने कहा कि राहुल भैय्या से हमारा आज का नही बल्कि 40 सालों से रिश्ता है। थोड़ा दुख तो हुआ क्योंकि बीते चार बार से वे यहां से जीतते आए। खैर, सरकार बन गई इस बात की खुशी है, हार-जीत तो लगी रहती है'।

PunjabKesari
 

इस चुनाव में अजय सिंह को उनकी परंपरागत सीट चुरहट से भाजपा के शरदेन्दु तिवारी ने 6,402 मतों से पराजित किया। तिवारी को 71,909 मत मिले, जबकि अजय सिंह को 65,507 मत मिले। वही बुधनी से अरुण यादव को निर्वतमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करीब 60000 मतों से शिकस्त दी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News