जाखड़ ने अतुल सूद को बनाया पंजाब कांग्रेस का सैक्रेटरी

punjabkesari.in Thursday, Dec 13, 2018 - 11:46 AM (IST)

जालंधर(धवन): पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने जालंधर के अतुल सूद को पंजाब कांग्रेस का सैक्रेटरी नियुक्त किया है। अतुल सूद को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए जाखड़ ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सूद कांग्रेस को मजबूत बनाने में अपना योगदान डालेंगे तथा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की उपलब्धियों को आम जनता के बीच में लेकर जाएंगे। 

सोशल मीडिया पर पिछले काफी समय से कांग्रेस के पक्ष में प्रचार में लगे हुए थे जिस कारण उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें सैक्रेटरी पद दिया गया है। अतुल सूद ने कहा कि वह पंजाब में कांग्रेस की बेहतरी के लिए कार्य करेंगे तथा पार्टी द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी उसे वह बाखूबी निभाएंगे। उन्होंने 3 राज्यों में कांग्रेस की जीत के लिए राहुल गांधी को शुभकामनाएं भी दीं। 

उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस लोकसभा चुनाव में सभी 13 सीटें जीतने में कामयाब होगी। कैप्टन सरकार द्वारा जिस तरह से किसानों का ऋण माफ किया गया है तथा अन्य वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं उसका लाभ पार्टी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जाखड़ भी लगातार पार्टी की मजबूती के लिए प्रयास कर रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News