मोदी-शाह की जोड़ी से अब ऊब चुके हैं लोग

punjabkesari.in Thursday, Dec 13, 2018 - 11:24 AM (IST)

पालमपुर/धर्मशाला: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जयसिंहपुर पदाधिकारी और पूर्व विधायक यादविंद्र गोमा ने 3 राज्यों में कांग्रेस पार्टी की जीत पर जयसिंहपुर और पंचरुखी में लड्डू बांटे और पटाखे फोड़े। इस मौके पर गोमा ने कहा कि जो भाजपा ने कांग्रेस मुक्त का नारा चलाया था, जिसका आगाज कांग्रेसयुक्त से शुरूआत हो गई है। गोमा ने कहा कि भाजपा और मोदी-शाह की जोड़ी से लोग अब ऊब चुके हैं तथा जिस तरीके से इन्होंने लोगों को हसीन सपने दिखाए थे, अब आने वाले समय में जनता इनको वोटों के माध्यम से जवाब देगी, जिसका जीता-जागता उदाहरण 3 राज्यों में कांग्रेस की जीत हुई है। वहीं बैजनाथ ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रविंदर राव ने 3 राज्यों में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर खुशी जताई है। 

उधर, ज्वालामुखी में एन.एस.यू.आई. के जिलाध्यक्ष सचिन ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी की कड़ी मेहनत से कांग्रेस ने चुनावों में वापसी की है। वहीं कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव विक्रम शर्मा डिक्की ने कहा कि यह जीत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व व दूरदर्शिता का परिणाम है। इस जीत से कांग्रेस में आम लोगों का विश्वास बढ़ा है तथा इसका सीधा असर लोकसभा चुनाव पर भी पड़ेगा। आने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस दोबारा से सत्ता में वापसी करेगी। फतेहपुर कांग्रेस ने तीनों राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान तथा छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक जीत पर उक्त राज्यों के कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं के साथ-साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बधाई देते हुए मिठाई बांटकर खुशी मनाई।




 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News