मैचिंग आउटफिट में नजर आए ईशा-आनंद, सीता-राम मिलन की धुन पर हुई जयमाला

punjabkesari.in Thursday, Dec 13, 2018 - 10:34 AM (IST)

ग्रैंड प्री-वेडिंग सेरेमनी के बाद बुधवार को मुंबई में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी आनंद पीरामल के साथ हो चुकी हैं। दोनों ने शाही अंदाज में शादी की। शादी में शामिल सभी मेहमानों की निगाहें केवल ईशा की ब्राइडल लुक पर टिकी हुई थी। इस बिग फैट शादी में ईशा का जयपुरी पारंपरिक लुक देखने को मिला जो हर किसी को खूब पसंद आया। 

PunjabKesari

मैचिंग आउटफिट्स में दिखें ईशा और आनंद 

आपको बता दें कि शादी में ईशा अंबानी ने आइवरी कलर का हैवी वर्क लहंगा पहना जिसके साथ उन्होंने शियर दुपट्टा कैरी किया। मैचिंग हैवी ज्वेलरी ईशा के ब्राइडल लुक को कंप्लीट कर रही थी। वहीं दूल्हे राजा आनंद भी मैचिंग शेरवानी में नजर आए। दोनों रॉयल कपल लग रहे थे। 

PunjabKesari
दुल्हन की ग्रैंड एंट्री रही बड़ी शानदार

ब्राइडल एंट्री के दौरान पारंपरिक तौर पर दुल्हन के दोनों भाई आकाश और अनंत अंबानी ईशा को फूलों की चादर के नीचे ई ले जाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान ईशा ने आइवरी लहंगे के साथ रेड बांधनी प्रिंटेड दुपट्टा कैरी किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Beautiful Bride #ishaambani #ishaambani #nari #mukeshambani #ambaniwedding

A post shared by Nari Kesari (@nari.kesari) on Dec 12, 2018 at 9:56am PST

 


जयमाला की रस्म निभाते ईशा और आनंद 

सोशल मीडिया पर ग्रैड वेडिंग की वीडियोज वायरल हो रही है। इन वीडियोज में सबसे मजेदार वीडियो जयमाला रस्म का है। दरअसल, जयमाला की रस्म निभाते हुए दूल्हा-दुल्हन जमकर हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद ईशा ने अपने पति आनंद को वरमाला पहनाई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Here’s taking you inside the grand wedding ceremony of #IshaAmbani and #AnandPiramal.

A post shared by Filmfare (@filmfare) on Dec 12, 2018 at 10:21am PST

 

जयमाला पहनाते हुए बजी सीता-राम मिलन की धुन 

जयमाला के दौरान बैकग्राउंड में सीता-राम की मिलन की धुन लगातार बजती रही। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी व‍िवाह पंचमी के द‍िन हुई है,  राम -सीता के विवाह की सालगिरह के कारण यह दिन विवाह के लिए काफी शुभ माना जाता है।

PunjabKesari
कन्यादान करते हुए इमोशनल हुए मुकेश-नीता अंबानी 

हर मां-बाप की तरह बेटी ईशा के कन्यादान के वक्त मुकेश और नीता अंबानी भी इमोशनल हो गए। जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

PunjabKesari

14-15 दिसंबर को होगा रिसेप्शन 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा और आनंद की शादी के बाद दो रिसेप्शन रखें जाएंगे। पहला रिसेप्शन 14 दिसंबर को जियो गार्डन में तो दूसरा 15 दिसंबर को रिलायंस के कर्मचारियों के लिए रखा जाएगा।

गॉर्जियस अंदाज में पति निक के साथ प्रियंका ने ली एंट्री

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Priyanka nick at #ishaambaniwedding

A post shared by Nari Kesari (@nari.kesari) on Dec 12, 2018 at 7:29am PST

 

सचिन और हरभजन की फैमिली के साथ पोज देते नजर आए अमिताभ बच्चन

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#ishaambani #ishaambaniwedding #bollywood #famous #celebrity

A post shared by Nari Kesari (@nari.kesari) on Dec 12, 2018 at 9:48am PST


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static