लोकसभा चुनाव के लिए टिकट को लेकर सुखविंदर सुक्खू ने दिया बड़ा बयान, पढ़ें खबर

punjabkesari.in Wednesday, Dec 12, 2018 - 09:39 PM (IST)

शिमला (राक्टा): कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए सभी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से राय लेकर ही टिकट तय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 3 राज्यों के सुखद नतीजों के बाद कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को मात देने के लिए अब कांगड़ा जिला पर फोकस किया है। इसी कड़ी में 15 दिसम्बर को पालमपुर में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का एकदिवसीय अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल व सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। अधिवेशन में सभी विधायक , पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, ब्लॉक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ कार्यकत्र्ता बुलाए गए हैं। इसके अलावा जिला कांग्रेस अध्यक्ष व वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

अब लद गए मोदी सरकार के दिन

सुक्खू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के दिन अब लद गए हैं। केंद्र सरकार की वायदाखिलाफी से हर वर्ग नाराज है। महंगाई व बेरोजगारी के अलावा जनविरोधी नीतियों के कारण जनता का विश्वास मोदी सरकार से उठ गया है। हिमाचल में भी कांग्रेस चारों सीटों पर जीत  दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र हिमाचल का बेहद अहम हिस्सा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News