घोटालों को उजागर करने के लिए फाईलों की पोटली अपने साथ ले जा रहे निगम आयुक्त (VIDEO)

punjabkesari.in Wednesday, Dec 12, 2018 - 08:49 PM (IST)

फरीदाबाद(अनिल राठी): जहां एक तरफ फरीदाबाद नगर निगम को आर्थिक तंगी से लगातार जूझने की बातें अधिकारियों की तरफ से कही जाती हैं। वहीं नगर निगम के आयुक्त मोहम्मद शाइन की तरफ से दिए गए बयानों के अनुसार कई करोड़ों के घोटाले की आशंका जताई जा रही है।  उन्होंने दावा किया घोटालों की जांच वह अपने स्तर पर करवाएंगे, जिसकी लगभग 32 फाइलें भी वह अपने साथ लेकर जा रहे हैं। फरीदाबाद नगर निगम के पूर्व आयुक्त मोहम्मद शाइन की विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

PunjabKesari, Mohammad Shine

समारोह में मोहम्मद शाइन को नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों की तरफ से विदाई दी गई। इसी दौरान नगर निगम आयुक्त मोहम्मद शाइन ने बताया कि उनका 11 महीनों का कार्यकाल फरीदाबाद के निगमायुक्त की कुर्सी पर बिताया, जिसमें उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे। उन्होंने कहा कि इस कार्यकाल में उनके सामने नगर निगम के अंदर कई घोटाले आए, जिनकी वह जांच अपने स्तर पर कर रहे थे, लेकिन बीच में ही उनका फरीदाबाद नगर निगम आयुक्त के पद से से तबादला हो गया। जिन फाइलों की वह जांच कर रहे थे अब उन 32 फाइलों को है अपने साथ ही लेकर जा रहे हैं, जिसकी निष्पक्ष जांच वह अपने स्तर पर करवाएंगे।

बताया जा रहा है कि लगभग 100 करोड़ रुपए का घोटाला इन फाइलों के अंदर छुपा है। अब यह तो पूर्व निगम आयुक्त मोहम्मद शाइन की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की जो दावे उनकी तरफ से किए जा रहे थे, उनमें कितनी सच्चाई है? उनकी यह जांच क्या नगर निगम के अंदर हुए 100 करोड़ के घोटाले को उजागर कर पाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static