ईशा अंबानी-आनंद पीरामल की शादी में लगा बॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा
12/12/2018 8:22:12 PM
मुंबईः बुधवार को देश के सबसे अमीर घराने अंबानी परिवार में शादी की शहनाई गूंज रही है क्योंकि मुकेश अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी की शादी आनंद पीरामल से होने जा रही है। इस दौरान मुंबई स्थित अंबानी के घर यानी एंटीलिया इमारत में मेहमानों का आना शुरू हो गया है। नीता अंबानी और मुकेश तैयार हो चुके हैं तो वहीं दुल्हन के दोनों भाई आकाश और अनंत भी तैयार हैं।
इस हाइ प्रोफाइल शादी में कई बड़े सितारों का आना शुरू हो गया है।
ईशा अंबानी की शादी पर पत्नी संग पहुंचे अभिषेक बच्चन
प्रियंका -निक जोनस नए नवेले जोड़े भी ईशा की शादी में शरीक होने पहुंचे।
ईशा अंबानी और आनंद की शादी के मौके पर प्रियंका -निक समेत ढेर सारे मेहमान पहुंचे हैं। इस दौरान घर की रौनक कुछ ज्यादा ही अच्छी लग रही है।
इस दौरान शाहरुख की पत्नी गौरी खान भी नज़र आईं।
इस दौरान करन जौहर भी नजर आए।
इस दौरान आलिया भट्ट काफी खूबसूरत लग नज़र आई
वहीं आमिर अपनी पत्नी किरन के साथ पहुंचे।
अंबानी परिवार के इन खुशियों भरे पलों में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी शामिल हुए।
उनका स्वागत अनिल अंबानी ने किया। आपको बता दें कि एंटिलिया लगभग 27 मंजिला इमारत है। इसे बनाने में 10,500 करोड़ खर्च हुए हैं।
तेंदुलकरमास्टर ब्लास्टर सचि तेंदुलकर भी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी और बेटे अर्जुन तेेंदुलकर भी शादी में शामिल हुए।ईशा अंबानी को अपना बनाने आनंद पीरामल बारात लेकर एंटीलिया पहुंच चुके हैं।
मुकेश अंबानी ने बारात का स्वागत किया। आनंद पीरामल घोड़ी पर बैठकर बारात लेकर आए। स्वीरों में मुकेश अंबानी काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं सभी बाराती गुलाबी रंग की पगड़ी बांधे हुए हैं। शाही शादी में शरीक होने हिलेरी क्लिंटन भी पहुंच चुकी हैं।