विधानसभा चुनाव परिणामः राबड़ी ने राहुल गांधी को दी बधाई, भाजपा पर साधा निशाना

punjabkesari.in Wednesday, Dec 12, 2018 - 06:41 PM (IST)

पटनाः विधानसभा चुनावों में तीन राज्यों मे हुई कांग्रेस की जीत को लेकर पार्टी और उसके समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इन परिणामों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह जनता और सत्य की जीत है। साथ ही उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा है।

राबड़ी देवी ने राजस्थान, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ एवं मिजोरम में भाजपा को करारी शिकस्त देने के लिए जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि देश की जनता 2019 के लोकसभा चुनावों में एनडीए को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देगी और देश में महागठबंधन की सरकार बनेगी। 

इससे पहले राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को इस जीत के लिए बधाई दे चुके हैं। गौरतलब है कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंका है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static