बैंक में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर मारी 4 लाख की ठगी

punjabkesari.in Wednesday, Dec 12, 2018 - 06:31 PM (IST)

टांडा उड़मुड़ (पंडित): एक महिला को बैंक में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 4 लाख की ठगी करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ टांडा पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। 

पुलिस ने यह मामला ठगी का शिकार हुई महिला रजनी पत्नी अवतार सिंह निवासी फत्तन चक्क के बयान के आधार पर राज कुमार पुत्र गुरदेव चंद निवासी कपाहट के खिलाफ दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में रजनी ने बताया कि टांडा में लेबोरटरी का काम करने वाले उसके पति अवतार सिंह का उक्त आरोपी प्राइवेट बीमा कंपनी में सीनियर है। उनका जानकार होने के चलते उसने 2014 में उसे एस.बी.आई. बैंक में क्लर्क की नौकरी दिलवाने की पेशकश की परन्तु पहले उन्होंने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया। बाद में उसने उन्हें झांसे में लिया कि उसकी बैंक कि अफसरों के साथ अच्छी बात चीत है वो उसे नौकरी दिलवा देगा। 

उसके झांसे में आकर उन्होंने टांडा में ही उसे 2 नवंबर 2014 को चार लाख रुपए दिए। काफी समय के बाद भी जब उसने उसे नौकरी नहीं दिलवाई और रकम वापिस मांगने पर इंकार करने लगा तो उन्होंने गणमान्य लोगों के बीच उसकी बात करवाई। जिसके चलते 19 अगस्त 2016 को उसने रकम वापिस करने का इकरारनामा किया। परन्तु अभी तक उसने उनकी रकम नहीं लौटाई है और उलटे उसे व उसके पति को धमकियां दे रहा है। पुलिस के पास शिकायत करने के बाद डी.एस.पी. दसूहा अछरू राम की जांच के बाद टांडा पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News