मंडप से लेकर वरमाला तक ऐसे दिखे निकयंका, सामने आईं शादी की नई तस्वीरें

12/12/2018 4:06:30 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को शादी के बंधन में बंधे 10 दिन बीत चुके हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है।

PunjabKesari, प्रियंका चोपड़ा इमेज, निक जोनस इमेज, हिंदू वेडिंग इमेज, निकयंका इमेज

हाल ही में अब निकयंका की कुछ शादी की तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में दोनो शादी के मंडप में बैठे हुए दिख रहे हैं। दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है।

PunjabKesari,प्रियंका चोपड़ा इमेज, निक जोनस इमेज, हिंदू वेडिंग इमेज, निकयंका इमेज

तस्वीरों में निक पत्नी प्रियंका को बेहद प्यार से निहारते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों सब्यासाची की आउटफिट पहने बिंदास अंदाज में दिख रहे हैं।

PunjabKesari, प्रियंका चोपड़ा इमेज, निक जोनस इमेज, हिंदू वेडिंग इमेज, निकयंका इमेज

वहीं कुछ तस्वीरों में निकयंका एक दूसरे को वरमाला डालते हुए तो कुछ में प्रियंका घूंघट सिर पर रखे मंडप में आते हुए, मंडप पर बैठकर हसंते हुए जैसी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। दोनों के इस क्यूट अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari, प्रियंका चोपड़ा इमेज, निक जोनस इमेज, हिंदू वेडिंग इमेज, निकयंका इमेज


दो रीति-रिवाज से हुई निकयंका की शादी

प्रियंका और निक दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए हैं। दोनों ने 1 और 2 दिसंबर को कैथोलिक और हिन्दू रीति रिवाज से शादी रचाई। शादी में उनके परिवार समेत 80 सदस्य शामिल हुए। क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई शादी में प्रियंका व्हाइट शिमर लेस गाउन पहने बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। वहीं 75 फीट लंबी वे उनके लुक को कम्पलीट कर रह थी वहीं नि डबल ब्रेस्टेड टेक्सीडो सूट पहने खू जच रहे थे। दोनों के कैथोलिक लुक को डिजाइनर राल्फ लॉरे ने डिजाइन किय था। 

PunjabKesari, प्रियंका चोपड़ा इमेज, निक जोनस इमेज, हिंदू वेडिंग इमेज, निकयंका इमेज

वही हिंदू रीति-रिवाज की बात करें तो इस दौरान प्रियंका रेड कलर का लहंगा पहने काफी सुंदर लग रही थीं। वहीं निक भी देसी अंदाज में शेरवानी पहने घोड़ी पर दुल्हन को लेने पहुंचे थे। शादी की सभी रस्मों को पारंपरिक तरीके से निभाया गया।दोनों के हिंदु लुक को सब्यसाची ने डिजाइन किया था।

PunjabKesari, प्रियंका चोपड़ा इमेज, निक जोनस इमेज, हिंदू वेडिंग इमेज, निकयंका इमेज


मुंबई में भी होगा दूसरा रिसेप्शन

दिल्ली रिसेप्शन के बाद प्रियंका-निक मुंबई में 15 या 16 दिसंबर को रिसेप्शन देंगे। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई स्टार्स शामिल होंगे।

PunjabKesari, प्रियंका चोपड़ा इमेज, निक जोनस इमेज, हिंदू वेडिंग इमेज, निकयंका इमेज

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों द स्काई इज पिंक की दूसरे शेड्यूल की शूटिंग में बिजी हैं। हालांकि शादी की वजह से उन्होंने शूटिंग से किनारा कर लिया है। बताया जा रहा है कि जनवरी के पहले हफ्ते में प्रियंका वापस भारत लौटेंगी और काम में जुट जाएंगी। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर अहम किरदार में नजर आएंगी।

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News