अब जुमलों की सरकार का अंत तय: कांग्रेस

punjabkesari.in Wednesday, Dec 12, 2018 - 03:53 PM (IST)

 

सोलन (चिनमय): तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत के बाद अब हिमाचल के कार्यकर्ता जोश में दिख रहे हैं और दोगुने उत्साह के साथ चुनावी रणक्षेत्र में आने की बात कह रहे हैं। एेसा होना स्वाभाविक है क्योंकि तीन राज्यों में कांग्रेस जीत ने हिमाचल कांग्रेस को संजीवनी दे दी है। जो कांग्रेस अब तक हताश और परेशान थी, उनमें जैसे एकाएक नए रक्त का संचार हो गया है। इसी के चलते आज जिला कांग्रेस कमेटी सोलन के अध्यक्ष राहुल ठाकुर ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। भाजपा शासन काल को जमकर कोसा और कहा कि अब जुमलों की सरकार का अंत तय है। 

उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को रोजग़ार के नाम पर गृहणियों को महंगाई के नाम पर गरीबों को 15 लाख की सहायता के नाम पर वोट मांगे। लेकिन उन्हें केवल जुमले ही दिए जिसका जवाब तीन राज्यों ने दे दिया है। अब हिमाचल की जनता जवाब देने को तैयार है जिसके चलते वह पांच जनवरी को कंडाघाट में कार्यकर्ता सम्मेलन करने जा रहे हैं। जहां से चुनावी बिगुल फूंकेंगे। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी सोलन के अध्यक्ष राहुल ठाकुर ने कहा कि तीन राज्यों के मतदाताओं ने करारा जवाब मोदी सरकार को दिया है। उन्होंने कहा कि यह केवल जीत नहीं बल्कि अभिमान पर स्वाभिमान की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तरह से उत्साहित है। साथ ही आने वाले चुनावों में हिमाचल भी अन्य तीन राज्यों का अनुसरण कर चारों की चारों सीटों पर विजय हासिल करेंगे और कांग्रस का परचम लहराएंगें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News