2 लोगों को विदेश भेजने के नाम पर 16 लाख ठगे, केस दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Dec 12, 2018 - 01:32 PM (IST)

बटालासाहिल/ बेरी): पुलिस जिला बटाला अधीन आते अलग-अलग थानों की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी मारने वाले व्यक्तियों पर केस दर्ज करने का दावा किया है।
थाना सिविल लाइन के ए.एस.आई. मेजर सिंह ने बताया कि उनको अर्शप्रीत सिंह जौहर पुत्र बलविन्द्र सिंह निवासी मल्ली मार्किट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसने प्रियांशु बतरा पुत्र ओम प्रकाश सिंह निवासी अमृतसर, विपन कुमार पुत्र राज कुमार निवासी नया शहर को विदेश भेजने के लिए 1 लाख रुपए दिए थे पर न तो उसने उसको विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापिस किए।

इस संबंधी ए.एस.आई. ने उक्त व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। इसी प्रकार थाना कादियां के ए.एस.आई. परशुराम ने बताया कि उनको कुलवंत सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी नत्थू खहिरा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसने अपने लड़के को विदेश भेजने के लिए गुरदेव सिंह पुत्र सेवा सिंह निवासी नत्थू खहिरा, हरविन्द्र सिंह पुत्र बचन सिंह, अमितोज सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी खरड़ को 15 लाख रुपए दिए थे पर न तो उसने उसको विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापिस किए। इस संबंधी ए.एस.आई. ने उक्त व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News