Kundli Tv- अगर आपके गाल में पड़ते डिंपल तो ये अद्भुत खासियत है आप में

punjabkesari.in Wednesday, Dec 12, 2018 - 01:14 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
आप में से ऐसे बहुत से लोग होंगे जिनके डिंपल पड़ते होंगे। डिंपल मतलब गालों पर (हल्के गड्ढे)। अगर सुंदरता के लिहाज से देखा जाए तो ये काफी अच्छे लगते हैं। कुछ लोग इसके लिए अपने मुंह की सर्जरी तक करवा लेते हैं, ताकि उनके गालों पर डिंपल पड़े ताकि वो और भी खूबसूरत लगे। पर क्या ये डिंपल केवल खूबसूरती के लिए ही जाने जाते हैं। जी नहीं, समुद्र शास्त्र में इसके बारे में बहुत कुछ बताया गया है, जिसके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे। इसके अनुसार गालों पर पड़ने वाले डिंपल हमारे कई राज़ बताते हैं। तो चलिए जानते हैं कि समुद्र शास्त्र में इससे संबंधित दी गई जानकारी के बारे में-
PunjabKesari
ज्यादातर डिंपल लड़कियों की गालों पर पाए जाते हैं, कहते हैं कि लड़कियां तो वैसे ही इतनी खूबसूरत होती है, उस पर अगर उनकी गालों पर डिंपल हो तो उनकी सुंदरता को चार चांद लग जाते हैं। समुद्र शास्त्र में कहा बताया है कि जिन लड़कियों के हंसने पर उनकी गालों पर डिंपल पड़ते हो, ऐसी लड़कियों का वैवाहिक जीवन काफ़ी सुखमय होता है। इन लड़कियों की शादी एक सम्पन्न परिवार में होती है, जहां उन्हें कभी भी कोई परेशानी नहीं होती। इसके साथ ही इनका जीवनसाथी भी इनसे बहुत प्रेम करता है जिस कारण पति-पत्नी के बीच विवाद बहुत कम होता है। परंतु ऐसी लड़कियों की उनकी सास से ज्यादा नहीं बनती।
PunjabKesari
समुद्र शास्त्र में कहा गया है कि चाहे गालों पर डिंपल धारण करने वाले पुरुष और स्त्री दोनों काफी खुश-मिजाज़ स्वभाव के होते हैं। कहते हैं कि ये लोग हंसी-मजाक करना भी बेहद पसंद करते हैं। साथ ही ये भी कहा जाता है कि ये बहुत गंभीर प्रवृत्ति के होते हैं। अपने लक्ष्य को लेकर ये काफ़ी गंभीर होते हैं। अगर इन्हें अपने जीवन में कभी असफलता का सामना करना पड़े तो ये गहरी निराशा में डूब जाते हैं। जो कई बार डिप्रेशन में भी तब्दील हो जाती है।
PunjabKesari
समुद्र शास्त्र के साथ-साथ ज्योतिष शास्त्र में भी गालों पर पड़ने वाले डिंपल का उल्लेख किया गया है। इसमें कहा गया है इसका संबंध शुक्र ग्रह से होता है। कहा जाता है कि जन्म के समय जिन बच्चों की कुंडली में शुक्र ग्रह मज़बूत होता है, उनके गालों पर डिंपल पड़ते हैं। उन्हें प्रेम काफी आसानी से हो जाता है। लेकिन सच्चा प्यार ढूंढने में इन्हें बहुत मशक्कत करनी पड़ती है।
बढ़ाना चाहते हैं अपनी communication skill तो ये वीडियो ज़रूर देखें(video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News