सिंदूर-चूड़ा पहनने पर प्रियंका चोपड़ा हुई ट्रोल, मां मधु ने दिया मुंह तोड़ जवाब

12/12/2018 11:51:59 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी रचाई थी। शादी के बाद प्रियंका का न्यूलीमैरिड लुक देखने को मिला। इस दौरान प्रियंका चाहे वेस्टर्न लुक में थी या देसी मगर वह सिंदुर लगाना नहीं भूली। हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें वे माथे पर सिंदूर, मंगलसूत्र और चूड़ा पहने नजर आ रही हैं। लेकिन कई यूजर्स को एक्ट्रेस का ये लुक रास नहीं आ रहा है। प्रियंका के सिंदूर, चूड़ा और मंगलसूत्र पहनने के फैसले पर सवाल किया जा रहा है। ट्रोलर्स प्रियंका के फेमिनिज्म पर लिए गए स्टैंड पर कमेंट कर रहे हैं। इन सभी आलोचनाओं का करारा जवाब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने ट्विटर पर दिया है। उन्होंने बेटी के 'जस्ट मैरिड' लुक अपनी राय रखी है। मधु चोपड़ा ने लिखा- 'सिंदूर अब बंधन का पर्याय नहीं है। देखें प्रियंका इसे हर रोज साबित कर रही हैं।'

 

PunjabKesari, प्रियंका चोपड़ा इमेज, उम्मेद भवन पैलेस इमेज, मधु चोपड़ा इमेज

 


मना रहे हैं हनीमून

 


बता दें कि बीते दिन कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें निक संग प्रियंका रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही है। खबरे है कि ये दोनों इन दिनों अोमान में अपना हनीमुन सेलिब्रेट कर रहे है। 

 

PunjabKesari, प्रियंका चोपड़ा इमेज, उम्मेद भवन पैलेस इमेज, मधु चोपड़ा इमेज

 


दो रीति-रिवाज से हुई निकयंका की शादी

 

प्रियंका और निक दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए हैं। दोनों ने 1 और 2 दिसंबर को कैथोलिक और हिन्दू रीति रिवाज से शादी रचाई। शादी में उनके परिवार समेत 80 सदस्य शामिल हुए। क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई शादी में प्रियंका व्हाइट शिमर लेस गाउन पहने बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। वहीं 75 फीट लंबी वे उनके लुक को कम्पलीट कर रह थी वहीं नि डबल ब्रेस्टेड टेक्सीडो सूट पहने खू जच रहे थे। दोनों के कैथोलिक लुक को डिजाइनर राल्फ लॉरे ने डिजाइन किय था। वही हिंदू रीति-रिवाज की बात करें तो इस दौरान प्रियंका रेड कलर का लहंगा पहने काफी सुंदर लग रही थीं। वहीं निक भी देसी अंदाज में शेरवानी पहने घोड़ी पर दुल्हन को लेने पहुंचे थे। शादी की सभी रस्मों को पारंपरिक तरीके से निभाया गया।दोनों के हिंदु लुक को सब्यसाची ने डिजाइन किया था।

 

PunjabKesari, प्रियंका चोपड़ा इमेज, उम्मेद भवन पैलेस इमेज, मधु चोपड़ा इमेज

 

मुंबई में होगा दूसरा रिसेप्शन

 

दिल्ली रिसेप्शन के बाद प्रियंका-निक मुंबई में 20 दिसंबर को रिसेप्शन देंगे। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई स्टार्स शामिल होंगे

 


वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों द स्काई इज पिंक की दूसरे शेड्यूल की शूटिंग में बिजी हैं। हालांकि शादी की वजह से उन्होंने शूटिंग से किनारा कर लिया है। बताया जा रहा है कि जनवरी के पहले हफ्ते में प्रियंका वापस भारत लौटेंगी और काम में जुट जाएंगी। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर अहम किरदार में नजर आएंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News