कांग्रेस ने किया सरकार बनाने का दावा, अब BJP प्रदेश अध्यक्ष के ट्वीट से मचा हड़कंप

12/12/2018 10:20:52 AM

भोपाल: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के सरकार बनाने के दावे को लेकर राज्यपाल से मिलने के समय मांगने के बाद अब बीजेपी ने भी हलचल मचा दी है।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश ने कांग्रेस के दावे पर सवाल उठाये हैं। राकेश सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस को जनादेश नहीं है। कई निर्दलीय और अन्य बीजेपी के संपर्क में हैं। कल राज्यपाल महोदया से मिलेंगे। राकेश सिंह के इस ट्वीट के बाद एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मतगणना से पहली रात कयामत की रात थी। लेकिन आज की रात भी कयामत की रात से कम नहीं है।  दोनों ही पार्टियों में जोड़तोड़ के गणित को लेकर जमकर सियासत हो रही है।अब देखना होगा निर्दलीय किसके साथ जाते हैं, क्यूोंकि दोनों ही पार्टियों को बहुमत नहीं मिला है| 

 

 

 

इससे पहले  कमलनाथ ने राज्यपाल को पत्र लिखकर कांग्रेस को सिंगल लार्जेस्ट पार्टी होने का दावा किया है। कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस के प्रेसिडेंट की हैसियत से राज्यपाल को चिट्ठी भेजकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है, बस औप​चारिक घोषणा का इंतज़ार है। कमलनाथ ने निर्दलीय विजेताओं का समर्थन मिलने का दावा किया। इसी समर्थन के आधार पर कमलनाथ ने राज्यपाल को कांग्रेस सरकार बनाने का दावा पेश किया है। सरकार बनाने के लिए यह एक तरह की नियम प्रक्रिया है, जिसके चलते कमलनाथ कोई चूक और देरी नहीं करना चाहते। जिसके चलते देर रात उन्होंने राज्यपाल से मिलने के लिए समय मांगा है।

PunjabKesari

 

यह है अंतिम आंकड़ा

बीजेपी :   109 

कांग्रेस :   114 

बसपा:      02 

सपा :      01  

निर्दलीय :   04  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News