आज नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अभी तक कितनी मिली राहत

punjabkesari.in Wednesday, Dec 12, 2018 - 09:10 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार कटौती हो रही है। इसके साथ ही हाल ही के दिनों में इंटरनेश्नल मार्केट में क्रूड ऑइल की कीमतों में भी भारी कमी देखने को मिली है। बुधवार को यनि 12 दिसबंर 2018 को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई कमी नहीं आई है जिसके साथ दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 70.20 रुपए हैं वहीं डीजल की कीमत 64.66 रुपए प्रति लीटर हैं। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 75.80 रुपए प्रति लीटर हैं और डीजल की कीमत 67.66 प्रति लीटर है। वही कोलकाता में पेट्रोल 73.28 तो डीजल 67.40, चेन्नई में पेट्रोल 72.82 तो डीजल 68.26 प्रति लीटर बिक रहा है। पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही लगातार कटौती के कारण पेट्रोल अब तक तकरीबन 12 रूपए और डीजल लगभग 11 रूपए सस्ता हो चुका है।

PunjabKesari
चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

शहर पेट्रोल के दाम डीजल के दाम
दिल्ली 70.20 रूपए  64.66 रूपए 
मुंबई 75.80 रूपए  67.66 रूपए 
चेन्नई 72.82 रूपए  68.26 रूपए 
कोलकाता 73.28 रूपए  67.40 रूपए 

PunjabKesari
पंजाब में पेट्रोल-डीजल

आज पंजाब की बात करें तो जालंधर में पेट्रोल 75.18 रूपए, लुधियाना में 75.71 रूपए, अमृतसर 75.79 रूपए, पटियाला में 75.27 रूपए और चंडीगढ़ में 66.35 रूपए प्रति लीटर बिक रहा है। 

जालंधर 75.21 रूपए 64.62 रूपए
लुधियाना 75.71 रूपए 64.72 रूपए
अमृतसर 75.79 रूपए 65.12 रूपए
पटियाला 75.35 रूपए 64.73 रूपए
चंडीगढ़ 66.35 रूपए 61.55 रूपए

PunjabKesari
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों में कमी देखने को मिली है। वहीं सउदी अरब की तरफ से बयान जारी कर कहा गया हैं कि जरूरत पड़ने पर वह कच्चे तेल की आपूर्ति करने के लिए सख्त कदम उठाए है, जिसकी वजह से क्रूड ऑइल सस्ता हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News