EX CM वीरभद्र बोले-भाजपा के कुशासन व जुमलेबाजी से अब मुक्ति चाहता है देश

punjabkesari.in Tuesday, Dec 11, 2018 - 11:19 PM (IST)

शिमला/धर्मशाला: वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 5 राज्यों के चुनाव परिणाम पर संतोष जताया है। उन्होंने यहां जारी बयान में कहा कि इस चुनाव से यह साफ नजर आता है कि देश भाजपा के कुशासन व जुमलेबाजी से अब मुक्ति चाहता है। उन्होंने 3 राज्यों में कांग्रेस की शानदार जीत के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 5 राज्यों में चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर लड़े थे, जो उनकी हार का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा को मिली इस हार के बाद आम चुनाव जल्द करवाए जाने चाहिए।  उन्होंने कहा कि देश की जनता केंद्र सरकार की नीतियों से खुश नहीं है। केंद्र की सत्ता में आने के बाद भाजपा नेता जुमलेबाजी ही करते रहे।

कांग्रेस मुक्त भारत का नारा देने वालों की हवाइयां उड़ीं

नेता विपक्ष मुकेश अग्रीहोत्री ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत का नारा देने वालों की हवाइयां उड़ गई हैं। चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि अभी तो राहुल गांधी को अध्यक्ष बने हुए एक ही वर्ष हुआ है। एक वर्ष के भीतर ही भाजपा की हवा उड़ा दी है। जो 3 राज्य कांग्रेस ने जीते हैं, वह भाजपा के स्थापित गढ़ रहे हैं। चुनाव नतीजों के बाद धर्मशाला की शीतवादियों में भाजपाइयों के पसीने छूट रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह तो अभी ट्रेलर है, फिल्म आना बाकी है।

5 राज्यों के चुनाव में लोकतंत्र की जीत हुई

माकपा नेता एवं नगर निगम शिमला के पूर्व महापौर संजय चौहान ने कहा कि 5 राज्यों के चुनाव में लोकतंत्र की जीत हुई है। ये परिणाम सांप्रदायिकता व नफरत की राजनीति की हार हैं। इन चुनाव परिणामों ने नव उदारवादी नीतियों को भी खतरे का संकेत दे दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News