जेल कर्मचारी कैदियों को महंगे दामों पर देता था बीडिय़ां, इस तरह खुला राज

punjabkesari.in Tuesday, Dec 11, 2018 - 10:02 PM (IST)

लुधियाना(स्याल): महानगर की केन्द्रीय जेल में बंद कैदियों व हवालातियों से आए दिन प्रतिबंधित वस्तुओं जैसे बीडिय़ां, जर्दें एवं अन्य सामान की बरामदगी से अधिकारी अत्यंत परेशान व चिंतत थे लेकिन जबरदस्त छानबीन व चैकिंग के बावजूद उपरोक्त प्रतिबंधित वस्तुओं की बरामदगी ने जेल सुपरीडेंट व डिप्टी सुपरीडेंट की रातों की नींद उड़ा दी थी। गहराई से छानबीन के बाद शक की सूई जेल कर्मचारियों या अधिकारियों की तरफ आकर रूक जाती थी। 

मजबूर होकर जेल के सुपरीडेंट शमशेर सिंह बोपाराए व डिप्टी सुपरीडेंट इकबाल सिंह धालीवाल ने एक संयुक्त रूप से एक घंटा अलग से विशेष बैठक कर गुप्त योजना के अंतर्गत एक कैदी को विश्वास में लेकर एक हजार रूपए दिए और उसको कहा कि एक विशेष कर्मचारी को उपरोक्त राशि देकर प्रतिबंधित वस्तुओं की मांग रखी जाए। उपरोक्त साहसिक फैसला लेकर अधिकारियों ने निगरानी कड़ी कर दी और विश्वसनीय कैदी ने जिस कर्मचारी को एक हजार रूपए दिए थे उस कर्मचारी ने बी.के.यू की बैरक से प्रतिबंधित सामान कैदी को दे दिया। इतने में सूचना मिलने पर उक्त दोनों जेल अधिकारी मौके पर पहुंच गए और उपरोक्त कारवाई को अंजाम देने वाले कर्मचारी हरजिन्द्र सिंह से पूछताछ करने के उपरांत बैरक के साथ लगी दीवार से खुदाई करवाने पर छुपा रखी 70 जर्दें की पुडिय़ां व 30 बीडिय़ो के बंडल बरामद करवाए। पूछताछ करने पर कर्मचारी ने बताया कि वह प्रतिबंधित सामान को इसकी आदत वाले बंदियों को बड़े महंगे दामों पर उपलब्ध करवाता था।

जेल सुपरीडेंट शमशेर सिंह बोपाराए ने बताया कि पंजाब की जेल में इस तरह का पकड़ गया यह पहला मामला है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज करने के लिए पुलिस को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह भी मालूम किया जा रहा है कि जेल दीवार के रास्ते से इस कर्मचारी को प्रतिबंधित सामान सप्लाई के लिए जेल के अंदर कौन फिंकवाता था। उन्होंने अगर किसी भी कर्मचारी की इस मामले में सलंप्तिा पाई गई तो उसके खिलाफ भी कारवाई की जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News