विधान सभा चुनावों में कांग्रेस की जीत पर हरियाणा में जश्न मना रहे कार्यकर्ता

punjabkesari.in Tuesday, Dec 11, 2018 - 01:38 PM (IST)

ब्यूरो: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम मंगलवार को घोषित हुए, जिनमें से तीन राज्यों में कांग्रेस जीती। कांग्रेस की जीत पर हरियाणा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल बना हुआ है। वहीं बीजेपी में मायूसी झलक रही है। गौरतलब है कि तीन राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में कांग्रेसको जीत मिली, वहीं भाजपा को मुंह की खानी पड़ी। जीत की खुशी में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कई जिलों में जश्न मनाना शुरू कर दिया।

मोदी लहर हुई खत्म: प्रदेश महासचिव 
यमुनानगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नाच एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जश्न मनाते नजर आए। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने इस जीत के जश्न पर कहा कि वो 2014 था जब मोदी लहर थी अब मोदी लहर खत्म हो चुकी है, अब देश मे भी 2019 कांग्रेस की सरकार बनेगी, हरियाणा में भी पांचो निगमों में कांग्रेस जीतेगी।

PunjabKesari

'पांचों राज्यों में बनेगी कांग्रेस की सरकार'
अंबाला में युवा कांग्रेसियों ने दावा किया कि अब भाजपा के दिन गये कांग्रेस जनता को भा रही है। वहीं रूझानों के बीच कई बार कांग्रेस ऊपर नीचे हुई, जो कांग्रेस को पसंद नहीं आया। 2 राज्यों में हार के बाद भी कांग्रेस 5 राज्यों में जीत का दावा कर रही है।

PunjabKesari

बांटे लड्डू, मनाया जश्न
फरीदाबाद में जगह-जगह कांग्रेसी जश्न मना रहे हैं। पटाखे छोड़े गए, ढोल की थाप पर नाच कर खुशी मनाई गई, लड्डू खिला कर खुशी जाहिर की। कांग्रेसियो के मुताबिक जिस तरह के रुझान आ रहे है उसे देखते हुए उन्हें विश्वास है कि उसी तरह की जीत कांग्रेस को देखने को मिलेगी। कांग्रेसियों की माने तो 2019 में होने वाले चुनावों में ना केवल हरियाणा में बल्कि पूरे देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

PunjabKesari

राहुल गांधी ही बनेंगे देश के प्रधानमंत्री: मलिक
सोनीपत के गोहाना में विधायक जगबीर मलिक ने कहा 2019 के चुनाव में बीजेपी का देश से सफाया हो जाएगा। आज देश की जनता बीजेपी से दुखी है देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का करिश्मा खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में देश में कांग्रेस पार्टी की जीत होगी और राहुल गांधी देश के प्रधान मंत्री बनेंगे।

PunjabKesari

'जुमले बाजों से जनता दुखी, पप्पू कहने वालों के मुंह पर तमाचा'
गुरुग्राम में जश्न मना रहे कांग्रेसियों ने कहा कि आज ही के दिन राहुल गांधी ने भी कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष पद संभाला था और आज का दिन कांग्रेस पार्टी के लिए ऐतहासिक दिन है। आने वाला समय भी कांग्रेस पार्टी का ही रहेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी को पप्पू कहने वालों के मुंह पर भी आज जनता ने तमाचा मारा है, वहीं जुमलेबाजों से अब जनता दुखी हो चुकी है। आने वाले चुनावों में हरियाणा में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी।

फ़तेहाबाद में 3 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की भारी जीत पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट खिलाकर व पटाखे फोड़ कर खुशियां मनाई। वह एक दूसरे को जीत की बधाई दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static