लोकसभा चुनावों में भाजपा को करारा जवाब देगा अनुसूचित जनजाति वर्ग

punjabkesari.in Tuesday, Dec 11, 2018 - 04:07 PM (IST)

बैजनाथ (कमल): बैजनाथ ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जनजाति की बैठक पृथ्वी राज की अध्यक्षता संपन्न हुई। इस बैठक में हंसराज ठाकुर व पूर्व विधायक किशोरी लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में अनुसचित जनजाति का पहली बार पार्टी कार्ययालय में स्वागत किया गया। अनुसूचित जनजाति सैल के अध्यक्ष पृथ्वी राज ने कहा कि भाजपा ने हमारे भोले-भाले समुदाय को हमेशा ठगा है लेकिन इस बार हम भाजपा को करारा जवाब देंगे।

भाजपा ने गद्दी-गुज्जरों से किया खिलवाड़

उन्होंने अनसूचित जनजाति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अनसूचित जनजाति वर्ग कांग्रेस पार्टी के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है। अनुसूचित जनजाति के लोगों के हित के लिए आज दिन तक जो कार्य किए गए वह सब कांग्रेस पार्टी की देन है। अनुसूचित जनजाति में 2 समुदाय आते हैं गद्दी-गुज्जर। भाजपा सरकार ने इन दोनों समुदायों के लोगों के साथ खिलवाड़ किया है। आगामी लोकसभा चुनवों में अनुसूचित जनजाति के लोग कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के हित के लिए कार्य करेंगे।

बैठक में ये रहे मौजूद

इस बैठक में पी.सी. कपूर, उत्तम कपूर, संजू कपूर, अजय कपूर, ओम प्रकाश, राजिंदर ठाकुर, बहादुर सिंह, निक्का राम, नवल किशोर, मदन कपूर, राजीव कपूर, चमन प्रकाश कपूर, विक्की कपूर, सन्नी कपूर, मोहन राम, चोक्स राम, अजय, मुकुल, दिनेश, रमेश चड्डा, रमेश परिहार, कैप्टन प्रभा व रविन्दर राव आदि लोग उपस्थित रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News