सोशल मीडिया पर भी दिखा नतीजों का असर, मोदी सरकार की हुई जमकर खिंचाई

punjabkesari.in Tuesday, Dec 11, 2018 - 02:26 PM (IST)

नेशनल डेस्क: लोकसभा चुनावों का सेमीफाइनल माने जाने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए बुरी खबर लेकर आए हैं। मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार पार्टी के हाथ से 3 राज्य फिसलते हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां एक ओर कांग्रेस खुशी मना रही है तो वहीं भाजपा पार्टी के मुख्यालय में सन्नाटा छा गया है। इस मुद्दे पर सोशल मीडिया भी कैसे पिछे रह सकता था। लोग इन नतीजों को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ट्विटर पर मोदी सरकार की जमकर खिंचाई की जा रही है। हालांकि कुछ लोग इन नजीतों से नाखुश भी दिखाई दे रहे हैं। जानिए विधानसभा चुनावों पर क्या कहना है लोगों का:-
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News