ब्राउन या व्‍हाइट, जानिए कौन-सा अंडा खाना है सेहत के लिए फायदेमंद

punjabkesari.in Tuesday, Dec 11, 2018 - 01:10 PM (IST)

अंडा खाने के फायदे : अंडा एक ऐसा सुपरफूड है, जिसमें प्रोटीन, कैल्शियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड विटामिन ए व बी भरपूर मात्रा में होता है। रोजाना अंडा सेवन शरीर को कई गंभीर बीमारियों से दूर रखता है। साथ ही अंडे का सेवन हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। मगर अक्सर लोग सोच में पड़ जाते हैं कि ब्राउन या व्‍हाइट में से कौन सा अंडा खाना सेहत के लिए फायदेमंद है। आप परेशान ना हो क्योंकि आज हम आपको यही बताएंगे कि कौन-सा अंडा है सेहत के लिए बेहतर

व्हाइट या ब्राउन, कौन सा अंडा है बेस्‍ट? 

व्हाइट और ब्राउन दोनों ही अंडों पर काफी बार शोध किया जा चुका है, जिसमें इन दोनों में कोई खास अंतर पता नहीं चला। दोनों अंडे के फायदे, क्वॉलिटी, आकार सभी कुछ एक जैसा है। यहां तक दोनों में पोषण भी एक जैसा ही होता है लेकिन ब्राउन अंडे में व्हाइट अंडे से थोड़ा ज्यादा ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है।

PunjabKesari

व्हाइट व ब्राउन अंडे में क्या है फर्क?

डाइटिशियन का कहना है कि अंडा 2 तरह का होता है देसी और दूसरा पोल्ट्री। देसी अंडे ब्राउन रंग के होते है जबकि पोल्ट्री के अंडे सफेद रंग के होते है। ब्राउन अंडा, व्हाइट अंडे से ज्यादा हेल्दी होता है इसलिए लोग इन्हें खाना ज्‍यादा पसंद करते हैं। वहीं ब्राउन अंडे में प्रोटीन, कोलेस्टॉल और कैलोरी की मात्रा भी ज्यादा होता है। यही कारण है कि देसी अंडा थोड़ा महंगा भी मिलता है।

क्‍या ब्राउन अंडा सच में है बेहतर?

एक रिसर्च के अनुसार, सभी अंडे साइज और कलर के बावजूद पौष्टिक रूप से एक जैसे होते हैं। सभी अंडों में लगभग एक बराबर ही विटामिन, मिनरल, प्रोटीन और कैलोरी होती है। अंडे के रंग से उसके पौष्टिक तत्‍वों पर कोई असर नहीं पड़ता।

PunjabKesari

फिर कैसे चुनें अंडे?

भले ही अंडों के पौष्टिक तत्वों का फर्क उसके कलर से ना पड़े लेकिन मुर्गियों की डाइट से अंडों की पौष्टिकता पर असर पड़ता है। सूर्य के संपर्क में रहने वाली और अच्‍छा खाने वाली मुर्गियों के अंडों में सभी पोषक तत्‍व होते है। जबकि बंद कमरे और सही आहार ना मिल पाने वाली मुर्गियों के अंड़ों में कम पोषक तत्व होते हैं।

कैसे और कब खाना चाहिए अंडा

रोजाना 2 उबले हुए अंडे खाने से शरीर कई बीमारियों से बचाया जा सकता है। अंडा को ब्रेकफास्ट के रूप में खाने से शरीर को सबसे ज्यादा फायदा मिलता है। इसके अलावा जो लोग जिम जाते हैं और बॉडी बनाना चाहते हैं, वह कच्चे अंडे को दूध में मिलाकर पी सकते हैं। इतना ही नहीं, कच्चे अंडे की जर्दी (एग योक) का सेवन भी आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाता है।

PunjabKesari

रोजाना अंडे खाने के फायदे
मजबूत इम्यून सिस्टम

रोजाना अंडे खानेे से इम्यून सिस्टम ठीक रहता है, जिससे आप वायरल इंफेक्शन के साथ सर्दी-खांसी व जुकाम जैसी समस्याओं से भी बचे रहते हैं।

PunjabKesari

एनीमिया से छुटकारा

एनीमिया के रोगी के लिए अंडा बहुत फायदेमंद है। अंडे को खाने से विटामिन-बी मिलता है। इससे शरीर में खून की कमी पूरी होती है।

आंखों व दिमाग के लिए फायदेमंद

अंडे में कॉलिन नाम का पोषक तत्व होता है, जिससे सोचने-समझने की क्षमता बढ़ाती है। साथ ही इसमें कैरोटिनायड्स नामक तत्व भी पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार होता है।

वजन कंट्रोल

सुबह अंडे का सेवन करने से सारा दिन पेट भरा रहता है और भूख भी कम लगती है। इससे वजन कंट्रोल में रहता है।

PunjabKesari

स्वस्थ दिल

रोजाना 2 अंडे खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम हो जाती है। इससे गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर मे बढ़ने से दिल सबंधित समस्याएं नहीं होती। 

ब्रैस्ट कैंसर से बचाव

अंडे में पाया जाने वाला फॉलिक एसिड और विटामिन बी12 ब्रैस्ट कैंसर से बचाव करता है। अगर आप भी ब्रैस्ट कैंसर से बचना चाहते हैं तो रोज इसका सेवन करें।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static