इस दिन पालमपुर में कांगड़ा सीट को फतह करने की कांग्रेस तैयार करेगी रणनीति

punjabkesari.in Tuesday, Dec 11, 2018 - 11:47 AM (IST)

शिमला (राक्टा): आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस शिमला, मंडी व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के बाद अब कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस 15 दिसम्बर को पालमपुर में कांगड़ा संसदीय सीट को फतह करने की रणनीति तैयार करेगी। सम्मेलन में कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र से संबंधित विधायक, पूर्व विधायक, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के 5-5 उपाध्यक्ष, महासचिव तथा कोषाध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सभी विभागों व अग्रणी संगठनों के जिला व ब्लॉक प्रमुख भाग लेंगे।

सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे सम्मेलन की अध्यक्षता

सम्मेलन की अध्यक्षता कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की तैयारियों और संगठन से जुड़े दूसरे मुद्दों को लेकर चर्चा होगी। इसके साथ ही सभी से फीडबैक लेकर कांगड़ा संसदीय सीट से संभावित प्रत्याशियों की एक सूची भी तैयार की जाएगी। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल अब तक 10 जिलों और 3 संसदीय क्षेत्रों का दौर कर पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं का फीडबैक ले चुकी हैं। ऐसे में अब वह कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सम्मेलन के बाद विस्तृत रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंपेंगी ताकि लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी पूरे जोर-शोर से मैदान में उतर सके।

15 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का सम्मेलन

चुनावी अभियान में शामिल किए जाएंगे मुद्दे अधिवेशन में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आगामी चुनाव को लेकर सुझाव भी लिए जाएंगे। सुझावों की रिपोर्ट तैयार कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजी जाएगी। इसके साथ ही सुझाए गए मुद्दों को पार्टी अपने चुनाव अभियान में शामिल करेगी। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने बताया कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का सम्मेलन 15 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर आगामी लोकसभा चुनाव के साथ-साथ संगठन से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा कर आगामीरूपरेखा तैयार की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News