सी.आई.ए.-2 इंचार्ज बने कृष्ण कुमार

punjabkesari.in Tuesday, Dec 11, 2018 - 11:39 AM (IST)

कैथल(सुखविंद्र): एस.पी. वसीम अकरम ने इंस्पैक्टर रैंक से लेकर कांस्टेबल तक 22 कर्मचारियों का तबादला किया है। एस.पी. ने तबादलों को रूटीन का बताते हुए कहा कि सभी थाना, सी.आई.ए. व चौकी इंचार्ज जिले में नशे, चोरों, अवैध खुर्दों के खिलाफ विशेष अभियान के चलाकर आरोपियों को गिरफ्तार करें, ताकि शहर में अमन व शांति बनाई रखें। इन तबादलों में सीवन एस.एच.ओ. सब-इंस्पैक्टर कृष्ण कुमार को बदलकर सी.आई.ए.-2 कैथल का इंचार्ज, सी.आई.ए.-2 इंचार्ज सब-इंस्पैक्टर सत्यवान को प्रबंधक पुलिस लाइन लगाया गया है।

इंस्पैक्टर अमन बैनीवाल को ई.ओ.डब्ल्यू. सैल से सीवन एस.एच.ओ., एस.आई. सुरेश कुमार को ई.ओ.डब्ल्यू. सैल कैथल से एस.एच.ओ. चीका, सब-इंस्पैक्टर रामचंद्र को ई.ओ.डब्ल्यू. सैल से आई./.सी. ई.ओ.डब्ल्यू. सैल कैथल, एस.आई. देवेंद्र कुमार को सी.आई.ए.-1 से एस.एच.ओ. गुहला, ई./एस.आई. सुल्तान सिंह को पबनावा से चीका, ई./एस.आई. कश्मीर सिंह को चीका से पबनावा, ई.ए. एस.आई. चैन सिंह सिविल लाइन से अरनौली, एच.सी. सत्यवान को पी.एल. कैथल से सिटी थाना लगाया गया है। इसके अलावा 2 ई.एच.सी., 6 कांस्टेबल, 5 महिला कांस्टेबलों का तबादला किया गया है। '


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static