चंडीगढ़ से जाने वाली 8 ट्रेनें रद्द, जानें कब तक
punjabkesari.in Tuesday, Dec 11, 2018 - 10:33 AM (IST)
चंडीगढ़(लल्लन) : चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर वॉशलेवल बनाने का कार्य शुरू किया जा रहा है। इस कारण चंडीगढ़-अंबाला के बीच चलने वाली 8 ट्रेनें 15 दिसम्बर से 19 जनवरी तक यानी 36 दिन बंद रहेंगी।
इस संबध में अंबाला मंडल के डी.आर.एम. दिनेश चंद शर्मा का कहना है कि इन दिनों में अक्सर कुछ ट्रेनों को कोहरे के कारण रद्द कर दिया जाता है। इसलिए इस माह को वॉशलेवल के लिए चुना गया है। यह ट्रेनें अंबाला से अपने-अपने रूट पर चलेंगी।
साप्ताहिक ट्रेन भी रद्द :
रामनगर-चंडीगढ़ के बीच चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन भी रद् रहेगी जानकारी के अनुसार रामनगर-चंडीगढ़ आने वाली गाड़ी संख्या 12527 को 17, 24 व 31 दिसम्बर और 7 व 14 जनवरी, 2019 को यह ट्रेन अंबाला व चंडीगढ़ के बीच रद्द रहेगी। वहीं, चंडीगढ़ से रामनगर जाने वाली गाड़ी संख्या 12528 को 17, 24, 31 दिसम्बर और 7 व 14 जनवरी को चंडीगढ़-अंबाला के बीच रद्द रहेगी।
ये ट्रेंने रहेंगी रद्द
नंबर नाम कब तक रहेगी रद्द
19717 जयपुर-चंडीगढ़ 14 दिसम्बर 2018 से 18 जनवरी 2019 तक
19718 चंडीगढ़-जयपुर 15 दिसम्बर 2018 से 19 जनवरी 2019 तक
15011 लखनऊ-चंडीगढ़ 14 दिसम्बर 2018 से 18 जनवरी 2019 तक
15012 चंडीगढ़-लखनऊ 15 दिसम्बर 2018 से 19 जनवरी 2019 तक
14614 फिरोजपुर-चंडीगढ़ 15 दिसम्बर 2018 से 19 जनवरी 2019 तक(मोहाली से चलेगी)
14613 चंडीगढ़-फिरोजपुर 15 दिसम्बर 2018 से 19 जनवरी 2019 तक(चंडीगढ़-मोहाली के बीच)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Recommended News
Recommended News
Shukrawar Upay: कुंडली में शुक्र है कमजोर तो कर लें ये उपाय, कष्टों से मिलेगा छुटकारा
Bhalchandra Sankashti Chaturthi: आज मनाई जाएगी भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Rang Panchami: कब मनाया जाएगा रंग पंचमी का त्योहार, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
पुंछ में भीषण हादसा, सवारियों से भरा वाहन खाई में गिरा