कर्ज के बोझ तले दबे किसान ने की आत्महत्या

punjabkesari.in Monday, Dec 10, 2018 - 09:02 PM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा/खुराना): जिले के गांव रामगढ़ चुंघा में कर्ज से परेशान किसान ने घर में पड़ी जहरीली दवा निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बेटे गुरसारज सिंह ने बताया कि उसके पिता इकबाल सिंह (62) पुत्र बलवीर सिंह ने करीब तीन वर्ष पहले मुक्तसर के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 11 लाख रुपए का कर्ज लिया था। जो समेत ब्याज 13 लाख रुपए हो चुका था।

पांच एकड़ से कम जमीन में खेती कर वह यह कर्ज वापस नहीं लौटा पाया। जिसके बाद बैंक की ओर से कर्ज वापस करने के लिए उस पर दबाव डालना शुरु कर दिया गया। परेशानी के चलते ही उसने सोमवार की सुबह घर में पड़ी कीटनाशक दवा निगल ली। जिस कारण उसकी हालत बिगड़ गई। जब परिवार को पता चला तो वह तुरंत ही उसे लेकर अस्पताल की ओर चल पड़े। मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। थाना लक्खेवाली के एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि उनकी ओर से 174 की कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News