माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वालों ने बनाया नया रिकार्ड

punjabkesari.in Monday, Dec 10, 2018 - 08:34 PM (IST)

कटडा (अमित): माता वैष्णो देवी के दर्शनों आने वाले श्रद्धालुओं का वर्ष 2017 का रिकार्ड को तोड़ते हुए सोमवार को वर्ष 2018 नया रिकार्ड कायम कर दिया है जबकि अभी इस माह को खत्म होने में 21 दिन शेष बचे हैं। वर्ष 2017 में 81,78,318 श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो  देवी के दर्शन किए थे जबकि यह आकंडा सोमवार को करीब 11:30 बजे टूट गया। वहीं इस वर्ष सोमवार सुबह 11:30 बजे तक 81,78,319 श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लिए थे। इस समय हर रोज 12 से 15000 श्रद्धालु माता के दर्शनों को आधार शिविर पहुँच रहे हैं।

वहीं सोमवार को त्रिकुटा पर्वत पर हिमपात होने की पूरी संभावना बन गई है जिसको देखते हुए श्रद्धालु की संख्या में और अधिक बढ़ौतरी होने की उम्मीद है। जानकारों का मानना है कि इस वर्ष यह आकंडा 85 लाख के करीब के पहुंच सकता है। गौर रहे कि वर्ष 2013 में करीब 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में हाजिरी लगाकर एक रिकार्ड कायम किया था उसके उपरांत देश भर में साल दर साल घटित कई घटनाओं के चलते वैष्णो देवी यात्रा मेें गिरावट शुरू हो गई थी। जिसके चलते वर्ष 2014 में 78,03,193 श्रद्धालु माता के दरबार पहुंचे थे जबकि वर्ष 2015 में 77,76,604 श्रद्धालु मां के दरबार आए थे। वहीं वर्ष 2016 में 77,23,721 श्रद्धालुओं ने मां के समक्ष हाजिरी लगाई थी। बीते वर्ष 2017 में 81,78,318 श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में हाजिरी लगाई थी।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News