बूंदा बांदी के कारण तापमान में आई गिरावट, ठंड में हुई बढ़ोतरी

punjabkesari.in Monday, Dec 10, 2018 - 07:05 PM (IST)

कपूरथला (गुरविन्दर कौर): पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी व गत दिन कपूरथला शहर में पड़ी बूंदा बांदी ने दिसंबर महीने को एकदम ठंडा बना दिया है। पहले जहां सुबह व शाम के समय ही धुंध पड़ी थी, वहीं अब बूंदा-बांदी के चलते दोपहर के समय भी धुंध पड़नी शुरु हो गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश पड़ सकती है। यदि तापमान की बात करे, तो सोमवार का तापमान 16 डिग्री सैल्सियस नोट किया गया और आने वाले दिनों में तापमान में ओर गिरावट हो सकती है।

टूटी सड़कें बन सकती हैं दुर्घटनाओं का कारण
कपूरथला शहर की बहुत सी सड़के टुटी हुई है। कई सड़कों पर तो बड़े-बड़े गड्ढे भी पड़े हुए है, जिसके कारण धुंध के दिनों में यहां कई हादसे घटित हो सकते है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष कपूरथला की सड़कों के कारण 20 से 30 के करीब एक्सीडेंट हुए थे, जिनके बयान थे कि टुटी सड़कों के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया है और धुंध के कारण किसी के साथ उनकी टक्कर हो गई।

सावधानियां-
-धुंध सुबह व रात के समय अधिक होती है। इसलिए इस दौरान ड्राइविंग से परहेज करना चाहिए।
-सड़क पर वाहन धीरे चलाने चाहिए।
-ड्राइवर सहित सभी वाहन सवार सीट बैलट का प्रयोग करे।
-आगे जा रहे वाहन से कुछ दूरी बना कर रखी जाए और आगे निकलने की कोशिश न की जाए।
-यदि वाहन पर फोग लाईटें लगी है, तो उनको चलाए, नहीं तो लो बीम चलाए।
-हमेशा पार्किंग लाईटस चालू रखें।
-सदा एक ही लाईन में वाहन चलाए।
-सड़क पर चलते फिरे या बैठे अवारा पशुओं से बचाव रखे।
-धुंध में यदि सामने कुछ भी न दिखाई दे, तो कोई ठोस स्थान देख कर वाहन को खड़ा करके इमरजैंसी लाईटों का प्रयोग करे।

आने वाले दिनों का तापमान-
तिथि            अधिक से अधिक           कम से कम
11 दिसंबर          19(स.)                        8
12 दिसंबर          19                              6
13 दिसंबर          21                              5
14 दिसंबर          21                              4
15 दिसंबर          22                              4

ट्रैफिक इंचार्ज ग्यान सिंह का कहना है कि मौजूदा मौसम को ध्यान में रखते हुए अपने वाहनों की स्पीड पर कंट्रोल रखे वाहन चालक। किसी भी वाहन को ओवरटेक करने के समय तेजी न करे। वाहन चालक विशेषकर ट्रैक्टर ट्राली व रेहड़ी वालों को अपील की कि वह अपने वाहनों के पिछे रिफलैक्टर टेप जरूर लगाए, ताकि धुंध में लाईट पडऩे पर वाहन किसी को दिख पाए और दुर्घटना से बचाव हो सके। ट्रैफिक नियमों की पूरी पालना करके भी कई अनमोल जिंदगियों को बचाया जा सकता है। इस कारण धुंध के दिनों में अपने व अपने परिवार का विशेष ध्यान रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News