पाकिस्तान के खिलाफ खेलकर दुनिया के सबसे ‘शांत’ कप्तान ने उड़ा दी शिष्टाचार की धज्जियां
punjabkesari.in Monday, Dec 10, 2018 - 06:41 PM (IST)
जालन्धर : पाकिस्तान के खिलाफ 49 साल बाद टैस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचने वाले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन मैच के बाद की गई अपनी हरकत के कारण विवादों में फंस गए हैं। दुनिया के सबसे शांत कप्तानों में से एक केन ने पोस्ट मैच सैरेमनी के दौरान खुद ही विजयी ट्रॉफी उठा ली और अपनी टीम के खिलाडिय़ों के पास फोटोशूट के लिए चले गए।
यहां भी केन ने शिष्टाचार की सारें हदें तोड़ दी। सीरीज जीतने पर मिले ईनामी राशि के चैक की डमी जिसे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी पकड़े हुए थे, को केन ने पकड़ा और दूर फैंक दिया। पूरे घटनाक्रम की वीडियो वायरल होने के बाद से ही केन क्रिकेट फैंस के निशाने पर हैं।
देखें वीडियो-
देखें क्रिकेट फैंस के कमेंट्स
While people are amused with what Kane Williamson did, the Australian team (esp Damien Martyn) drew flak when they mildly pushed Sharad Pawar off the dais after the presentation of 2006 Champions Trophy.pic.twitter.com/fVu35TqXtr
— Goan Patiala (@TheGoanPatiala) December 9, 2018
Kane Williamson don’t care to wait for someone to hand over the trophy to him...swag???????
— Ayesha (@iAyeshaAfridi) December 8, 2018
pic.twitter.com/RnkOfoImXN
While people are amused with what Kane Williamson did, the Australian team (esp Damien Martyn) drew flak when they mildly pushed Sharad Pawar off the dais after the presentation of 2006 Champions Trophy.pic.twitter.com/fVu35TqXtr
— Goan Patiala (@TheGoanPatiala) December 9, 2018
Just caught up with the excellent end of #PAKvNZ. This is one of the funniest trophy presentations I have ever seen. @SteelyDan66 gives the perfect commentary at the end. pic.twitter.com/NEV1PXZRk5
— Danny Morrison Towers (@chadddtowers) December 8, 2018
Kane Williamson advertising what Oye Hoye means. ? https://t.co/2ftR5V9Vp4
— Kaustubh Mayekar (@ThatInnerVoice_) December 8, 2018
Imagine if kohli had done this.
— SwingAndSeam (@swing_seam) December 8, 2018
Everyone would've gone apeshit about how Arrogant and disrespectful he is.
But just because it's Kane. We are saying it's swag.
People criticise as per personas & perceptions. https://t.co/STzrdJlIBH
तीसरे टेस्ट में 224 रन बनाए थे केन विलियम्सन ने
केन ने 1-1 की बराबरी पर चल रही 3 मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। यह केन विलियम्सन ही थे जिनकी पहली पारी में बनाए गए 133 रनों की बदौलत न्यूजीलैंड 274 रन बना पाई थी। हालांकि इसके जवाब में पाकिस्तान ने 348 रन बनाकर कुछ बढ़त जरूर ली थी लेकिन न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में केन विलियम्सन के 89 रनों की बदौलत अच्छी बढ़त दोबारा हासिल कर ली थी। चौथी पारी में पाकिस्तान महज 156 रन पर सिमटने से न्यूजीलैंड ने यह ऐतिहासिक सीरीज 2-1 से जीत ली थी।