बच्चे को कब डालें अकेले सोने की आदत, क्या है इसके फायदे?

punjabkesari.in Monday, Dec 10, 2018 - 01:04 PM (IST)

पेरेंट्स को छोटे बच्चे का बहुत ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है, उसे रात को अपने साथ सुलाना मां और बच्चे दोनों की जरूरत है। जिस तरह से उम्र बढ़ती जाती है बच्चे की जरूरतें और आदतें भी बदलती रहती हैं। वहीं,यह सवाल उठता है कि क्या बच्चे को अकेले सोने की आदत डालनी चाहिए? अगर हां तो इसके लिए कौन-सी उम्र सही है। 

किस उम्र में डालनी चाहिए अकेले सोने की आदत

जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता जाता है, उसे अलग सुलाने के आदत डालें। 8 साल या ज्यादा से ज्यादा 10 साल की उम्र तक बच्चे में अलग सोने की आदत विकसित करें। इस उम्र में वह चीजों को अच्छी तरह से समझना शुरू कर देता है। अगर वह मां के साथ सोने की आदत को छोड़ नहीं पाता तो उसके मन में हमेशा इस चीज को लेकर डर बना रहेगा। 

PunjabKesari, Child

क्यों जरूरी है अकेले सोना?

इससे बच्चा स्ट्रांग होना शुरू हो जाएगा और उसके अंदर का डर निकल जाएगा। बच्चे के साथ-साथ आपको भी प्राइवेसी मिलेगी। वह समय पर सोने और उठने की आदत विकसित कर पाएगा। 

कैसे करें शुरुआत 

बच्चे में कोई भी आदत एक ही दिन में डालना नामुमकिन है क्योंकि मां के साथ सोने पर वह खुद को सुरक्षित महसूस करता है। आपकी इसकी शुरुआत धीरे-धीरे करनी पड़ेगी, वैसे तो इसकी कोई खास उम्र नहीं है लेकिन 8 साल से कम उम्र के बच्चे को यह आदत न डालें। सबसे पहले बच्चे से इस बारे में बात करें। धीरे-धीरे हफ्ते में एक या दो दिन उसे अकेला सुलाएं। रात को बीच-बीच में उसका ध्यान भी रखें। उसे अहसास दिलाएं को मम्मी-पापा उसे अकेला नहीं छोड़ रहे बल्कि ख्याल रख रहे हैं। 

बच्चे की पसंद से सजाएं कमरा

कार्टून थीम से सजा हुआ कमरा बच्चे को बहुत पसंद होता है। उसकी पसंद के हिसाब से इंटीरियर सेट करें। क्रिएटिव तरीके से हर चीज रखें ताकि उसका मन कमरे में लगा रहे। 

PunjabKesari, Child Room

अलग सोने के फायदे

भविष्य के लिए उसकी यह आदत फायदेमंद हो सकती है। इससे वह अपने काम खुद करने लगता है और कमरे को व्यवस्थित करने में उसकी दिलचस्पी बढ़नी शुरू हो जाती है। वह अपनी चीजों को सही जगह पर रखना सीख जाता है। सबसे जरूरी बात उसमें आत्मविश्वास बढ़ना और मन से अकेले सोने का डर भी निकल जाता है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya verma

Recommended News

Related News

static