भारत के जंगलों में घुसे ये पाकिस्तानी जानवर, वैज्ञानिक हो रहे हैरान

punjabkesari.in Monday, Dec 10, 2018 - 04:56 PM (IST)

इंटरनैशनल डैस्कः भारत के जंगलों में एक पाकिस्तानी जानवर की घुसपैठ से भारतीय वैज्ञानि हैरान हैं । विलुप्त प्रजाति पाकिस्तानी हॉग डियर (पाडा) को मणिपुर के कीबुल लम्जाव नेशनल पार्क (KLNP) में देखा गया। देहरादून के भारतीय वन्य जीव संस्थान (WII) के वैज्ञानिकों ने इनकी पहचान की है। इस संबंध में उनकी रिपोर्ट शोध पत्रिका ‘साइंटिफिक रिपोर्ट्स’ में प्रकाशित हुई है।
PunjabKesari
वन्यजीव वैज्ञानिक संदीप कुमार गुप्ता और अजीत कुमार की संयुक्त रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, ऐतिहासिक तौर पर पाकिस्तान और तराई ग्रासलैंड में हॉग डियर की उपस्थिति रही है। इसके अलावा पहले हॉग डियर थाईलैंड से लेकर लाओस, कंबोडिया और वियतनाम में पाए जाते रहे हैं। माना जा रहा है कि पुराने प्रवास स्थान खत्म होने के कारण अब हॉग डियर ने मणिपुर में नया ठिकाना बनाया है। तेजी से विलुप्त हो रही इस प्रजाति के करीब 250 हॉग डियर अब कंबोडिया के जंगलों में बचे हैं। भारत में इसे पाडा के नाम से भी जाना जाता है।
PunjabKesari
इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर(आईयूसीएन) ने इस प्रजाति को विलुप्तप्राय की लाल सूची में रखा हुआ है। 20वीं शताब्दी की शुरुआत से इसका दायरा बढ़ना शुरू हुआ और यह दक्षिणपूर्व एशिया के देशों तक पहुंचना शुरू हुआ है। माना जा रहा है कि जो प्रजातियां मणिपुर के राष्ट्रीय पार्क में देखी गई हैं, उनकी संख्या और अधिक भी हो सकती है। अभी तक माना जाता था कि पाडा केवल पाकिस्तान के हिमालयन क्षेत्र में मिलते थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News