श्रद्धा कपूर की 'स्त्री' ने सफलतापूर्वक लगाई सेंचुरी!

punjabkesari.in Monday, Dec 10, 2018 - 03:30 PM (IST)

नई दिल्ली। इस साल बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने  हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' के साथ बी-टाउन सहित जनता जनार्दन का दिल जीत लिया है। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के लिए 'स्त्री' कई मायनों में खास है और अब 100 दिनों को पूरा कर के यह फिल्म और अधिक खास बन गई है।

फिल्म से श्रद्धा कपूर के किरदार ने दर्शकों के जहन में गहरी छाप छोड़ दी है, यही वजह है कि अभिनेत्री आज भी जहां जाती हैं, उन्हें स्त्री के नाम से  संबोधित किया जाता है। एक विलेन और एबीसीडी 2 के बाद स्त्री श्रद्धा की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

'स्त्री' वर्ष 2018 की सबसे सराहनीय और कंटेंट संचालित फिल्मों में से एक थी। फिल्म में श्रद्धा कपूर अपने अविश्वसनीय भूमिका के लिए सराहना का पात्र बनी हुई थीं। इतना ही नहीं, लगभग 14 सप्ताह तक सिनेमाघर में अपनी जगह बनाए रखने वाली यह श्रद्धा कपूर की पहली फिल्म बन गई है।

फिल्मों की बात करें तो, श्रद्धा कपूर बहुभाषी फिल्म साहो में प्रभास के साथ नजर आएंगी, वहीं छिछोरे में सुशांत सिंह राजपूत और साइना नेहवाल पर आधारित बायोपिक में भी दिखाई देंगी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Chandan

Recommended News

Related News