बिल्ली जितनी है दुनिया की सबसे छोटी गाय, क्यूटनेस पर फिदा हो रहे लोग ( Photos)

punjabkesari.in Monday, Dec 10, 2018 - 01:33 PM (IST)

वॉशिंगटनः अमेरिका में दुनिया की सबसे छोटी गाय मिली है, जिसका वजन एक पालतू बिल्ली जितना भर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के मिसीसिपी में मिली इस छोटी सीगाय का कुल वजन सिर्फ 4.5 किग्रा भर है। गाय को मिसीसिपी स्टेट यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ वेटनरी ले जाया गया है।
PunjabKesari
गाय के मालिक ने जब इतना कम वजन देखा तो हैरान रह गया और मेडिकल कॉलेज ट्रीटमेंट के लिए लेकर पहुंचा। कॉलेज में मेडिकल जांच के बाद स्पष्ट किया गया कि गाय का सिर्फ वजन सामान्य गायों की तुलना में बहुत कम है, लेकिन यह छोटी सी गाय पूरी तरह से स्वस्थ है। जानवरों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने इस अद्भुत कहानी को जैसे ही दुनिया के साथ शेयर किया लोगों ने इस बिल्ली जितनी छोटी सी गाय पर खूब प्यार लुटाना शुरू कर दिया।
PunjabKesari
इस सबसे कम वजन वाली गाय के लोग फैन हो गए। मेडिकल टीम ने अपने फेसबुक पेज पर गाय लिटिल बिल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हमें एक ऐसा केस मिला जिसने हमें भी पूरी तरह से हैरान कर दिया। लिटिल बिल हमारे लिए एक ऐसा ही केस है! आम तौर पर नॉर्मल गाय के वजन से लिटिल बिल का वजन लगभग 10 गुना कम है।' फेसबुक पेज पर जैसी ही यह छोटी सी लेकिन बेहद प्यारी गाय की तस्वीर आई, लोगों ने इस पर प्यार लुटाना शुरू कर दिया। कुछेक घंटों में ही #LilBill हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हो गया।
PunjabKesari
लोगों ने इस गाय की क्यूटनेस की काफी तारीफ की। लिटिल बिल की सेहमंदी के लिए ही लोगों ने अलग से फेसबुक पेज तैयार कर दिया। मेडिकल टीम ने लोगों की तरफ से मिल रहे इतने उत्साहजनक प्रतिक्रिया के बाद फेसबुक पर लिखा कि लिटिल बिल के संबंध में समय-समय पर जानकारी दी जाएगी। टीम ने फेसबुक पर लिखा, 'आप सभी का लिटिल बिल को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया। उसका वजन सिर्फ 10 पाउंड के करीब ही है, लेकिन हम उसके बारे में समय-समय पर आपको अपडेट्स देते रहेंगे।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News