ये लड़का रोजाना 3 किमी हाथ के सहारे चलकर जाता है स्कूल, वीडियो वायरल

punjabkesari.in Monday, Dec 10, 2018 - 01:51 PM (IST)

इंडोनेशिया: इंसान जब कुछ कर लेने का ठान लेता है तो उसके सामने आने वाले कोई भी कठिनाई हो, वह छोटी लगने लगती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया आठ साल के दिव्यांग अब्दुल खोलिस ने जो कि रोजाना तीन किलोमीटर हाथों के सहारे चलकर स्कूल जाता है। अब्दुल खोलिस इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत के सुकाबुमी शहर के एक गांव में अपने गरीब परिवार के साथ रहता है। 

#jokowi2periode #01indonesiamaju #WinterIsComing RT RizmaWidiono: Kami Yakin Kamu Juaranya, Nak😘
Tdk ada yg cuma2 di dunia ini, termasuk utk sebuah cita2.

Yth Pak jokowi
Inilah Adul (alias Mukhlis Abdul Khalik, 8 Tahun) penyandang disabilitas sisw… pic.twitter.com/K5s7LFiakb

— Gadis Pekalongan (@PekalonganGadis) November 15, 2018


हैरानी वाली बात यह है कि अब्दुल के गांव से स्कूल जाने के लिए न तो सड़क है और न ही बस सेवा। वह हाथों में चप्पल पहनकर रोजाना ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी रास्तों पर हाथ के सहारे चलकर स्कूल जाता है।

PunjabKesari

अब्दुल 3 दिसंबर को तब सुर्खियों में आए, जब स्कूल जाने का इनका एक वीडियो सामने आया और इनके देश इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने इनसे मुलाकात की। अब्दुल को पढ़ाने वाले टीचरों का कहना है कि उसमें जबरदस्त इच्छा शक्ति और पढऩे की ललक है। टीचर्स के मुताबिक अब्दुल स्कूल के सभी बच्चों से ज्यादा मोटिवेटेड छात्र हैं। 

PunjabKesari

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News