बेसहारा पशुओं कारण ठंडी रातों को जाग कर फसलों की रक्षा के लिए मजबूर हैं किसान

punjabkesari.in Monday, Dec 10, 2018 - 01:28 PM (IST)

मानसा(मित्तल): भारतीय किसान यूनियन कादिया की एक बैठक जिला प्रधान जरनैल सिंह सतीके की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हरदेव सिंह कोटधरमू ने कहा कि बेसहारा पशुओं की समस्या अपनी सीमा पार कर गई है। 

ये बेसहारा पशु किसानों द्वारा बीजी हुई फसल को बेरहमी के साथ रोलते हैं और किसानों को भारी आॢथक नुक्सान भी पहुंचाते हैं। किसान ठंडी रातों को जाग कर अपनी फसलों की रक्षा के लिए मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने पंजाब सरकार से गेहूं की फसल के लिए किसानों को दिन के समय बिजली सप्लाई देने की मांग भी की क्योंकि गेहूं को पहले पानी लगाना बहुत जरूरी होता है।

 उन्होंने यह भी मांग की कि सहकारिता विभाग के द्वारा को-ऑप्रेटिव सोसायटियों में खादें और जरूरी वस्तुओं के ग्रेड को 9,000 से 12,000 रुपए के किए विस्तार को जिला को-ऑप्रेटिव मैनेजर के द्वारा तुरंत अमल में लाया जाए। बैठक को जरनैल सिंह सतीके, हरदेव सिंह कोटधरमू, गुरतेज सिंह नंदगढ़, गुरनाम सिंह भीखी, बाबू सिंह ङ्क्षधगड़ ने भी संबोधित किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News