पानीपत में 2 थ्री-व्हीलर आपस में भिड़े, व्यक्ति की मौत

punjabkesari.in Monday, Dec 10, 2018 - 12:17 PM (IST)

पानीपत(सौरव): गांव पसीना कलां रोड स्थित सत्यम फैक्टरी के नजदीक सवारियां लेकर पानीपत की तरफ आ रहे एक थ्री-व्हीलर को सामने से जबरदस्त सीधी एक लोडिंग थ्री-व्हीलर ने टक्कर मार दी। जिस कारण थ्री-व्हीलर में सवार दो महिलाओं समेत 6 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर घायलों में से एक व्यक्ति ने हालत बिगडऩे पर दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और बारीकी से जांच में जुट गई। पसीना कलां निवासी 44 वर्षीय फूल कुमार ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी का काम करता है। रविवार की सुबह साढ़े 8 बजे वह अपने भाई सूरत सिंह, सतबीर, अशोक, निशो, रोशनी व एक अन्य सवारी के साथ गांव पसीना कला के अड्डे से मनवर निवासी पसीना कला के थ्री-व्हीलर एच.आर.67बी-3552 में सवार होकर पानीपत के लिए रवाना हुए थे। थ्री-व्हीलर को मनवर चला रहा था। 

जैसे ही वह सत्यम फैक्टरी के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रहे एक लोडिंग थ्री-व्हीलर संख्या एच.आर.37डी-3040 ने सीधी उनके थ्री-व्हीलर में टक्कर मार दी। इस हादसे में उक्त सभी को गंभीर चोटें आई है। गंभीर रूप से घायल हुए उसके भाई सूरत सिंह, अशोक, निशो, रोशनी व एक अन्य सवारी को तुरंत उपचार के लिए जी.टी. रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उसके भाई सूरत सिंह ने हालत बिगडऩे पर दम तोड़ दिया। इस मामले की सूचना थाना सदर पुलिस को दी गई। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बारीकी से मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने फूल कुमार के बयानों के आधार पर लोडिंग थ्री-व्हीलर संख्या एच.आर.37डी-3040 के चालक के खिलाफ केस दर्ज करके फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने मृतक सूरत सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया तथा आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static