ब्राह्मणों के आशीर्वाद से जनता विरोधी ताकतों का होगा सफाया: तंवर

punjabkesari.in Monday, Dec 10, 2018 - 11:32 AM (IST)

करनाल(ब्यूरो): पुरानी सब्जी मंडी में आयोजित हरियाणा ब्राह्मण महासम्मेलन में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कहा कि ब्राह्मणों के आशीर्वाद व मार्गदर्शन में देश-प्रदेश से जनता विरोधी ताकतों को उखाड़ फैंका जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जाति-पाति व भेदभाव की राजनीति कर देश को तोडऩे का काम किया है। प्रदेशभर से पहुंचे हजारों ब्राह्मणों की भीड़ को देख गद्गद हुए उन्होंने महासम्मेलन के आयोजक कृष्ण शर्मा बसताड़ा की पीठ थपथपाई। 

उन्होंने कहा कि जो अधिकार पत्र ब्राह्मण समाज की ओर से सौंपा गया है वह सभी अधिकार ब्राह्मणों को दिलवाए जाएंगे। भारतीय सेना पर भी भाजपा राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला ने जो पार्टी बनाई है वह जमानत जब्त पार्टी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static