बच्चों के सामने मां की नृशंस हत्या, नाक काटने के बाद सीने पर किए चाकू से वार

12/10/2018 10:40:42 AM

उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में मौत का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने महिला की नृशंस हत्या कर दी। युवक ने पहले महिला की नाक काटी फिर गला रेत दिया। आरोपी यही नही रुका उसने इसके बाद महिला के सीने पर चाकू से एक के बाद एक कई वार कर दिए। इस घटना के दौरान महिला के दोनों बच्चे भी वहां मौजूद रहे। वारदात के बाद महिला के बच्चे शव के पास बैठे रोते रहे। हत्या के थोड़ी देर बाद युवक एक कांग्रेस नेता को लेकर सीधे माधवनगर थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। मामला प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

PunjabKesari
 

जानकारी के अनुसार ग्राम निपानिया आगर निवासी काजल उर्फ काली को उसके पति कालू नाथ ने दो साल पहले उसके पति ने छोड़ दिया था। जिसके बाद वह अपने  पिता उमराव पिता लक्ष्मण नाथ व मां भंवरीबाई के साथ महानंदा नगर में बिड़ला अस्पताल के सामने झोपड़ी बनाकर रहती थी। यहां वह घरों में काम कर गुजारा कर रही थी। शनिवार को कालीबाई अपने दो बच्चों सूरज-समीर के साथ घर पर अकेली थी। इसी दौरान महानंदा नगर में ही रहने वाले सुनील परमार नामक युवक शाम करीब 5 बजे उसकी झोपड़ी में घुसा और विवाद करने लगा। विवाद करने के दौरान ही उसने काजल की उसके दो बच्चों के सामने नृशंस हत्या कर दी।
 

PunjabKesari

युवक ने पहले महिला की नाक काटी, गला रेता और इसके बाद सीने पर ताबड़तोड़ एक दर्जन वार कर दिए।देर तक महिला के बच्चे शव के पास बैठे रोते रहे। हत्या के थोड़ी देर बाद युवक एक कांग्रेस नेता को लेकर सीधे माधवनगर थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। मामला प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।पुलिस ने दोनों बच्चों से हत्या के संबंध में पूछताछ कर बयान दर्ज किए है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News