5 ग्राम स्मैक सहित एक गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Dec 10, 2018 - 10:35 AM (IST)

पटियाला(बलजिन्द्र): थाना लाहौरी गेट की पुलिस ने एस.एच.ओ. जानपाल सिंह की अगुवाई में एक व्यक्ति को 5 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम गुरविन्द्र सिंह निवासी गांव हरी नगर खेड़की है। पुलिस अनुसार ए.एस.आई. मालविन्द्र सिंह पुलिस पार्टी सहित बन्ना रोड पटियाला में मौजूद था, जहां उक्त व्यक्ति को जब शक के आधार पर रोक कर चैक किया गया तो 5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने गुरविन्द्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News