झंडूता के सिकंदर ने बढ़ाया हिमाचल का मान, सेना में बने लैफ्टिनैंट

punjabkesari.in Sunday, Dec 09, 2018 - 08:59 PM (IST)

झंडूता: उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत झंडूता के गांव वांडा के निवासी सिकंदर सिंह चंदेल ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी गया-बिहार में पास आऊट होकर लैफ्टिनैंट बने हैं। सिकंदर सिंह ने एस.सी.ओ. एंट्री में पहला स्थान भी प्राप्त किया, जिसके लिए उन्हें रजत पदक से भी सम्मानित किया गया। सिकंदर सिंह के पिता रतन सिंह भी सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं जबकि माता शीला देवी गृहिणी हैं। सिकंदर सिंह की प्रारंभिक शिक्षा सरकारी स्कूल झंडूता से हुई है तथा शुरू से ही इनकी रुचि खेलकूद में रही। इतना ही नहीं पढ़ाई में भी वह अच्छे रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News