ट्राले की टक्कर में बाइक सवार पति-पत्नी घायल, हालत गंभीर

punjabkesari.in Sunday, Dec 09, 2018 - 06:26 PM (IST)

जलालाबाद (सेतिया): शहर के पुराने बस स्टेंड नजदीक सुबह करीब 10:30 बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रुप में घायल हो गए, जिसे उपचार के लिए शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया व हालत गंभीर होने के कारण दर्शन सिंह पुत्र कुंदन सिंह व तारो बाई पत्नी दर्शन सिंह निवासी काठगढ़ बाद में रेफर कर दिया गया। इस घटना में दर्शन सिंह की एक टांग पूरी तरह कट गई।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार बाइक सवार दर्शन सिंह अपनी पत्नी के साथ फिरोजपुर तरफ से गांव की तरफ जा रहा था कि जलालाबाद के पुराने बस अड्डे समीप ट्राला नंबर आर जे 13 जीबी 2278 को ओवरटेक करते समय हादसे का शिकार हो गया और इस घटना में जहां दर्शन सिंह की एक टांग पूरी तरह कट गई तो वहीं तारो बाई भी घायल हो गई। दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया व बाद में श्री मुक्तसर साहिब रेफर कर दिया गया। उधर पुलिस ने ट्राले को अपने कब्जे में ले लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News