सिविल अस्पताल में खुला मित्रता क्लीनिक, सुविधाएं नि:शुल्क

punjabkesari.in Sunday, Dec 09, 2018 - 02:04 PM (IST)

पानीपत(अनुज): सिविल अस्पताल के ओ.पी.डी. ब्लॉक में मित्रता क्लीनिक अर्थात किशोर स्वास्थ्य परामर्श केंद्र (अर्श क्लीनिक) खुल गया गया जिसमें एक काऊंसलर की नियुक्ति की गई है। किशोर एवं किशोरियों के लिए परामर्श एवं मार्गदर्शन केंद्र में विभिन्न प्रकार की जानकारी दी जाएगी।

इस बारे में काऊंसलर अतुल कुमार ने बताया कि केंद्र में किशोर एवं किशोरियों को शारीरिक विकास एवं परिवर्तन के बारे में जानकारी, स्वास्थ्य संबंधित जरूरतों की जानकारी, पोषण के बारे में जानकारी एवं परामर्श, प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य संबंधित पहलुओं की जानकारी एवं परामर्श, यौन रोग (आर.टी.आई./एस.टी.आई.) एवं एड्स के बारे में और उनसे बचाव संबंधित जानकारी, किशोरावस्था में नशे की आदत एवं दुष्परिणाम की जानकारी, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, इस्कीमिक हृदय रोग (आई.एच.डी.) और स्ट्रोक जैसी गैर संचारी रोगों के बारे में जानकारी, मानसिक स्वास्थ्य संबंधित मुद्दों (क्रोध, डिप्रैशन, परीक्षा पूर्ण चिंता इत्यादि) पर जानकारी एवं परामर्श,

अनचाहा गर्भधारण एवं गर्भनिरोधक तरीकों के बारे में जानकारी, गर्भनिरोधक गोली, आई.एफ.ए. एवं अल्बैंडाज़ोल गोलियों की उपलब्धता, सड़क सुरक्षा पर जानकारी एवं परामर्श व मनोवैज्ञानिक एवं भावनात्मक परामर्श आदि की विस्तृत जानकारी दी जाती है, वहीं उन्होंने बताया कि ये सभी सेवाएं सिविल अस्पताल के मित्रता केंद्र में पूर्ण रूप नि:शुल्क दी जाएंगी। खड़े होकर नहीं करना पड़ेगा इंतजार सिविल अस्पताल में अब मरीजों को अपनी टैस्ट रिपोर्ट लेने के लिए खड़े होकर घंटों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि सिविल अस्पताल में लैब के बाहर थ्री सीटर चेयर रखवा दी गई है। जिस कारण अब मरीज अपने टैस्टों की रिपोर्ट आने तक उन चेयरों पर बैठकर इंतजार कर सकते हैं। इस सुविधा को देने के लिए मरीजों ने सी.एम.ओ. का धन्यवाद किया।

मरीजों ने बताया कि टैस्ट के सैंपल तो सुबह 10 या 11 बजे तक दे दिए जाते हैं लेकिन रिपोर्ट 2 से 3 के बीच में दी जाती है। जिस कारण सिविल अस्पताल में बनी लैब के बाहर कोई भी उचित बैठने का स्थान नहीं था। जिस कारण अब सर्दी में फर्श पर बैठा नहीं जा रहा था लेकिन अब चेयर यहां लगा दी गई है जिससे अब मरीज इस पर आराम से बैठकर इंतजार कर सकेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static